Bigg Boss Ott2 : सलमान खान (Salman Khan) का मोस्ट पॉपुलर रियलिटी शो बिग बॉस ओटीटी 2 का आज फिनाले है। फिनाले की रेस में अभिषेक मल्हान, एल्विश यादव, मनीषा रानी, बेबिका ध्रुवे और पूजा भट्ट है। पांच कंटेस्टेंट्स के बीच में कांटे की कड़ी टक्कर है। फैंस जानने के लिए उत्सुक हैं कि पांचों में से कौन विनर बनेगा। सोशल मीडिया पर एल्विश यादव और अभिषेक मल्हान को टॉप 2 कंटेस्टेंट बताया जा रहा है। इस बार का फिनाले काफी ग्रैंड और धमाकेदार होने वाला है।
bigg boss ott 2 (credit pic: instagram)
फिनाले एपिसोड में सेलेब्स चार चांद लगाने वाले है। शो पर अपनी फिल्म ड्रीम गर्ल 2 को प्रमोट करने के लिए आयुष्मान खुराना और अनन्या पांडे पहुंचने वाले हैं। इसके अलावा शो पर शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण अपनी फिल्म जवान के प्रमोशन के लिए पहुंचेंगे।
आलिया भट्ट पहुंचेंगी बिग बॉस ओटीटी 2 में
रिपोर्ट्स के अनुसार, आलिया भट्ट (Alia Bhatt) भी अपनी बहन पूजा को सपोर्ट करने के लिए पहुंचेंगी। एक्ट्रेस अपनी बहन पूजा के लिए आएंगी। पूजा शो जीतने की स्ट्रांग कंटेस्टेंट्स में से एक है। लोगों को उनकी पर्सनैलिटी ने काफी इंप्रेस किया है। आलिया इससे पहले अपनी फिल्म रॉकी और रानी के प्रमोशन के लिए बिग बॉस के घर में आई थीं। एक्ट्रेस ने अपनी बहन पूजा को घर की रानी बताया था। पूजा भट्ट आलिया की सौतेली बहन हैं। लेकिन दोनों के बीच अच्छी बॉन्डिंग है।
