पिछले हफ्ते 11 अगस्त 20213 को सनी देओल की (Sunny Deol) गदर 2 (Gadar 2) और अक्षय कुमार (Akshay Kumar) की ओएमजी 2 (Omg 2) सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। इन दोनों फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया है। एक तरफ जहां गदर 2 में देशभक्ति की कहानी को दिखाया गया है तो ओएमजी 2 में सेक्स एजुकेशन का सोशल मैसेज को दिया गया है। सोशल मीडिया पर अक्षय और सनी के गले लगाने की तस्वीर तेजी से वायरल हो रही है। फोटो में अजय और सनी ट्विनिंग आउफिट में नजर आ रहे हैं।
सोशल मीडिया पर यूजर्स का कहना है कि दोनों सुपरस्टार एक- दूसरे को बधाई दे रहे हैं। दोनों की वायरल हो रही इस फोटो पर यूजर्स जमकर रिएक्शन दे रहे हैं। आपको बता दें कि फिल्म रिलीज के बाद से सनी पाजी और अक्षय एख- दूसरे ने नहीं मिली है। ये फोटो डिंपल कपाड़िया की मां के निधन की समय की है।
जानें सनी और अक्षय की वायरल फोटो का सच
साल 2019 में डिंपल कपाड़िया की मां बैटी कपाड़िया के अंतिम दर्शन की फोटो है। सनी डिंपल की मां को श्रद्धांजलि देने के लिए पहुंचे थे। अक्षय डिंपल के दामाद है। सनी और डिंपल ने एक साथ कई फिल्मों में काम किया था। वहीं गदर 2 और ओएमजी 2 के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन में काफी अंतर है। गदर 2 ने बॉक्स ऑफिस पर 134. 48 करोड़ की कमाई कर ली है। वहीं, अक्ष की फिल्म ने 43. 11 करोड़ का बिजनेस किया।
