टीवी मसाला

Bigg Boss Ott2 : पूजा भट्ट को सपोर्ट करने पहुंचेंगी आलिया भट्ट, सौतेली बहन संग मचाएगी धूम

  • Authored by: प्रियंका झा
  • Updated Aug 14, 2023, 04:25 PM IST

Bigg Boss Ott2 : आज पॉपुलर रियलिटी शो बिग बॉस ओटीटी 2 का फिनाले है। फैंस फिनाले एपिसोड के टेलिकास्ट होने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। फिनाले पर कई सितारें नजर आने वाले हैं। फिनाले एपिसोड में अपनी बहन को सपोर्ट करने के लिए आलिया भट्ट पहुंचेंगी।

Image

bigg boss ott 2 (credit pic: instagram)

Bigg Boss Ott2 : सलमान खान (Salman Khan) का मोस्ट पॉपुलर रियलिटी शो बिग बॉस ओटीटी 2 का आज फिनाले है। फिनाले की रेस में अभिषेक मल्हान, एल्विश यादव, मनीषा रानी, बेबिका ध्रुवे और पूजा भट्ट है। पांच कंटेस्टेंट्स के बीच में कांटे की कड़ी टक्कर है। फैंस जानने के लिए उत्सुक हैं कि पांचों में से कौन विनर बनेगा। सोशल मीडिया पर एल्विश यादव और अभिषेक मल्हान को टॉप 2 कंटेस्टेंट बताया जा रहा है। इस बार का फिनाले काफी ग्रैंड और धमाकेदार होने वाला है।

फिनाले एपिसोड में सेलेब्स चार चांद लगाने वाले है। शो पर अपनी फिल्म ड्रीम गर्ल 2 को प्रमोट करने के लिए आयुष्मान खुराना और अनन्या पांडे पहुंचने वाले हैं। इसके अलावा शो पर शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण अपनी फिल्म जवान के प्रमोशन के लिए पहुंचेंगे।

आलिया भट्ट पहुंचेंगी बिग बॉस ओटीटी 2 में

रिपोर्ट्स के अनुसार, आलिया भट्ट (Alia Bhatt) भी अपनी बहन पूजा को सपोर्ट करने के लिए पहुंचेंगी। एक्ट्रेस अपनी बहन पूजा के लिए आएंगी। पूजा शो जीतने की स्ट्रांग कंटेस्टेंट्स में से एक है। लोगों को उनकी पर्सनैलिटी ने काफी इंप्रेस किया है। आलिया इससे पहले अपनी फिल्म रॉकी और रानी के प्रमोशन के लिए बिग बॉस के घर में आई थीं। एक्ट्रेस ने अपनी बहन पूजा को घर की रानी बताया था। पूजा भट्ट आलिया की सौतेली बहन हैं। लेकिन दोनों के बीच अच्छी बॉन्डिंग है।

प्रियंका झा
प्रियंका झाauthor

मेरा नाम प्रियंका झा है। मैं टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी राइटर साल 2022 से जुड़ी हुई हूं। मीडिया में मुझे काम करने का 4 साल से ज्यादा का अनुभव है। मैंने अपने करियर की शुरूआत टीवी 9 भारतवर्ष से बतौर सब एडिटर की थी। इसके अलावा बतौर कंटेंट राइटर मैं कुछ महीनों इनशॉट्स टीम का हिस्सा भी रहीं हूं । मुझे हेल्थ और मनोरंजन की खबरें पढ़ने और लिखने में दिलचस्पी है। मैंने अपने करियर में हेल्थ, लाइफस्टाइल और मनोरंजन जैसी अलग-अलग बीट्स पर काम किया है। मैंने दिल्ली विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है। इसके अलावा मैंने भारतीय विद्या भवन से पब्लिक रिलेशन में डिप्लोमा और गुरु जाम्बेश्वर यूनिवर्सिटी से मास्टर्स की डिग्री ली है।

और पढ़ें
End of Article