Bigg Boss Ott 2 Winner Elvish Yadav: एल्विश को 15 मिनट की लाइव वोटिंग में मिले 280 मिलियन वोट्स, यूट्यूबर ने किया खुलासा

  • Authored by: प्रियंका झा
  • Updated Aug 15, 2023, 12:58 PM IST

Bigg Boss Ott 2 Winner Elvish Yadav: एल्विश यादव बिग बॉस ओटीटी 2 के विनर बन चुके हैं। यूट्यबर का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में एल्विश कहते हैं कि मुझे जिओ के मालिक ने बताया कि आपको 15 मिनट की लाइव वोटिंग के दौरान 280 मिलियन वोट्स मिले हैं।

Bigg Boss Ott 2 Winner Elvish Yadav: बिग बॉस ओटीटी विनर एल्विश यादव की जीत से फैंस से लेकर सेलेब्स तक बेहद खुश है। एल्विश पहले वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट है जो इस शो के विनर बने हैं। एल्विश ने अपने वन लाइनर से हर किसी को जमकर एंटरटेन किया। एल्विश की सोशल मीडिया पर तगड़ी फैन फॉलोइंग है। एल्विश का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें उन्होंने लाइव वोटिंग के दौरान मिले वोट्स का खुलासा किया है। उनका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

End of Feed