टीवी मसाला

Bigg Boss OTT 2: पूजा भट्ट ने बेबिका को बताया अपनी सोल सिस्टर, मनीषा-एल्विश के लिए कही ये बात

Bigg Boss OTT 2 Pooja Bhatt : पूजा भट्ट ने बिग बॉस में अपनी जर्नी के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि मुझे लगता है बिग बॉस के घर ने मुझे और ज़्यादा साहसी और बोल्ड बनाया है। इसके अलावा घर में बनी उनकी दोस्त बेबिका ध्रुवे को लेकर भी कई खुलासे किए।

Image

Bigg Boss OTT 2 Pooja Bhatt

Bigg Boss OTT 2 Pooja Bhatt : बिग बॉस ओटीटी सीजन 2 की कंटेस्टेंट पूजा भट्ट ट्रॉफी लेने से कुछ कदम चूक गई। बॉलीवुड ऐक्ट्रेस फ़ाइनल मुक़ाबले के कुछ ही मिनट पहले आउट हो गई लेकिन एक्ट्रेस ने अपने फैंस के बीच खास जगह बनाई। लोगों ने उन्हें बिग बॉस के घर में देखा और खूब प्यार दिया। पूरे आठ हफ़्ते रहने के बाद पूजा भट्ट बाहर आई और उन्होंने टेली टॉक के साथ खास बातचीत किया। पूजा ने अपनी जर्नी के बारे में बताया और घर में बनी उनकी दोस्त बेबिका ध्रुवे को लेकर भी कई खुलासे किए।

बिग बॉस ने बनाया ज़्यादा बोल्ड पूजा भट्ट कहती हैं कि जब उनके पास यह ऑफर आया था तो कई लोगों ने उन्हें बिग बॉस में जाने से मना किया था, लेकिन मैं नहीं मानी और मैं घर में आ गई। मुझे लगता है बिग बॉस के घर ने मुझे और ज़्यादा साहसी और बोल्ड बनाया है अब मैं पहले से भी ज्यादा रीयल हूं और खुलकर अपनी बात कह सकती हूँ। बिग बॉस के घर में मैंने बहुत कुछ सिखा और समझा है।

बेबिका को कहा सोल सिस्टर

बेबिका के सवाल पर पूजा भट्ट ने कहा कि वो मेरी सोल सिस्टर है उसका मेरे साथ कुछ ज्यादा ही कनेक्शन है। बेबिका की तारीफ करते हुए बॉलीवुड एक्ट्रेस ने कहा कि वह बहुत साधारण लड़की है जिसके पास कोई ज्यादा फॉलोअर नहीं पैसा नहीं लेकिन वह फिर भी इस घर में रह पाई मुझे उसपर गर्व है। बेबिका के साथ मेरी दोस्ती अब उम्र भर रहने वाली है। पूजा भट्ट ने मनीषा के बारे में कहा कि मैं उसे बहुत मासूम मानती थी लेकिन खेल के चक्कर में वह अपना स्वभाव भूल रही थी। एल्विश के बारे में पूजा ने कहा कि वह बिल्कुल जीतने के लायक था, अब मैं मान गई कि यह एक फेयर गेम है।
archana vashisht
अर्चना वशिष्ठauthor

अर्चना वशिष्ठ पिछले तीन वर्षों से मीडिया इंडस्ट्री का हिस्सा रही हैं। उन्हें ट्रेंडी और एंगेजिंग स्टाइल में एंटरटेनमेंट खबरें लिखना बेहद पसंद है। वह अब तक 3200 से अधिक आर्टिकल लिख चुकी हैं। अर्चना बॉलीवुड की स्पाइसी गॉसिप, ट्रेंडिंग अपडेट्स, और स्टार्स के इंटरव्यू खोजने और उन्हें रोचक तरीके से प्रस्तुत करने में हमेशा आगे रहती हैं। अर्चना को यात्रा करना, किताबें पढ़ना और डांस करना पसंद है, जो उनकी रचनात्मकता को और निखारते हैं।

और पढ़ें
End of Article