Bigg Boss OTT 2 Winner Elvish Yadav: बिग बॉस ओटीटी सीजन 2 की ट्रॉफी एल्विश यादव ने जीत ली है। बॉलीवुड एक्टर सलमान खान ने बिग बॉस सीजन 2 की चमचमाती ट्रॉफी एल्विश यादव के हाथों में थमा दी है। अभिषेक मल्हान और एल्विश यादव के बीच इस ट्रॉफी को लेकर कड़ी टक्कर देखने को मिली है। दोनों के फैंस ने ही अपने फेवरेट कंटेस्टेंट को जीताने के लिए एड़ी-चोटी का जोर लगा दिया, हालांकि जीत एल्विश यादव की ही हुई है। इस बीच फुकरा इंसान बिग बॉस के रनर अप और एल्विश विजेता बन गए हैं। बिग बॉस के घर से बाहर आने के बाद एल्विश यादव ने सलमान खान, आलिया भट्ट, ध्रुव राठी और अभिषेक मल्हान को लेकर भी कई बातें कही हैं। उन्होंने अपने गर्लफ्रेंड को लेकर भी कहा कि अब वह उनसे बात करेंगे, कही उसने ब्लॉक न कर दिया हो। आइए एल्विश यादव के इंटरव्यू पर एक नजर डालते हैं।
elvish yadav after bb interview
यह भी पढ़ें- Bigg Boss OTT Season 2 Winner: एल्विश यादव बने बिग बॉस विजेता, सलमान खान ने दी चमचमाती ट्रॉफी
आलिया भट्ट 'आई लव यू'
जब एल्विश को पता चला की आलिया भट्ट ने भी उन्हें सपोर्ट किया तो उन्होंने कहा, 'सबसे पहले आलिया I Love You।' जिसके साथ ही जब उनसे मनीषा के बारे में पूछा गया तो एल्विश ने साफ साफ कर दिया कि हम सिर्फ अच्छे दोस्त हैं। वहीं सलमान खान की रोस्टिंग को लेकर जब उनसे पूछा गया तो उन्होंने कहा, 'कि वो पुराना मैं था, हालांकि अब उनसे मिलकर मेरी सोच बिलकुल बदल गई है।' एल्विश ने सलमान खान की जमकर तारीफ की है। आइए उनके इंटरव्यू पर एक नजर डालते हैं।
