टीवी मसाला

Bigg Boss OTT 2: ट्रॉफी जीतने के बाद एल्विश यादव ने आलिया भट्ट को बोला I Love You, कहा- 'अब अपनी बंदी से भी बात..'

  • Authored by: माधव शर्मा
  • Updated Aug 15, 2023, 08:23 AM IST

Bigg Boss OTT 2 Winner Elvish Yadav: बिग बॉस ओटीटी सीजन 2 की ट्रॉफी एल्विश यादव के नाम हो गई है। अभिषेक मल्हान तमाम कोशिशों के बाद भी रनर अप रहे हैं। इस बीच बिग बॉस से बाहर आने के बाद एल्विश यादव का फर्स्ट इंटरव्यू तेजी से वायरल हो रहा है।

Image

elvish yadav after bb interview

Bigg Boss OTT 2 Winner Elvish Yadav: बिग बॉस ओटीटी सीजन 2 की ट्रॉफी एल्विश यादव ने जीत ली है। बॉलीवुड एक्टर सलमान खान ने बिग बॉस सीजन 2 की चमचमाती ट्रॉफी एल्विश यादव के हाथों में थमा दी है। अभिषेक मल्हान और एल्विश यादव के बीच इस ट्रॉफी को लेकर कड़ी टक्कर देखने को मिली है। दोनों के फैंस ने ही अपने फेवरेट कंटेस्टेंट को जीताने के लिए एड़ी-चोटी का जोर लगा दिया, हालांकि जीत एल्विश यादव की ही हुई है। इस बीच फुकरा इंसान बिग बॉस के रनर अप और एल्विश विजेता बन गए हैं। बिग बॉस के घर से बाहर आने के बाद एल्विश यादव ने सलमान खान, आलिया भट्ट, ध्रुव राठी और अभिषेक मल्हान को लेकर भी कई बातें कही हैं। उन्होंने अपने गर्लफ्रेंड को लेकर भी कहा कि अब वह उनसे बात करेंगे, कही उसने ब्लॉक न कर दिया हो। आइए एल्विश यादव के इंटरव्यू पर एक नजर डालते हैं।

आलिया भट्ट 'आई लव यू'

जब एल्विश को पता चला की आलिया भट्ट ने भी उन्हें सपोर्ट किया तो उन्होंने कहा, 'सबसे पहले आलिया I Love You।' जिसके साथ ही जब उनसे मनीषा के बारे में पूछा गया तो एल्विश ने साफ साफ कर दिया कि हम सिर्फ अच्छे दोस्त हैं। वहीं सलमान खान की रोस्टिंग को लेकर जब उनसे पूछा गया तो उन्होंने कहा, 'कि वो पुराना मैं था, हालांकि अब उनसे मिलकर मेरी सोच बिलकुल बदल गई है।' एल्विश ने सलमान खान की जमकर तारीफ की है। आइए उनके इंटरव्यू पर एक नजर डालते हैं।

माधव शर्मा
माधव शर्माauthor

माधव शर्मा, टाइम्स नाउ नवभारत, (Timesnowhindi.com) में बतौर कॉपी राइटर जून 2022 से जुड़े हैं। इससे पहले वह India TV में भी काम कर चुके हैं। वह दिल्ली के ही रहने वाले हैं। वह इतिहास, राजनीति और अर्थशास्त्र के अलावा भूगोल के विद्यार्थी रहे हैं और इन विषयों में खास दिलचस्पी रखते हैं। उन्होंने बेनेट यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया है। उनका सबसे पसंदीदा विषय मनोरंजन की चटपटी खबरे हैं उन्हें लिखना बहुत पसंद है परंतु एक अलग अंदाज से, वह क्रिकेट खेलना और देखना भी दोनों पसंद करते हैं। वह शांत स्वभाव के हैं और बातों को सही तरह से रखना जानते हैं।

और पढ़ें
End of Article