Salman Khan Smoking Controversy: बॉलीवुड एक्टर सलमान खान (Salman Khan) की बिग बॉस ओटीटी 2 (Bigg Boss OTT 2) के सेट से एक फोटो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है, जिसमें वह सिगरेट पीते नजर आ रहे हैं, इस फोटो के वायरल होने के बाद अब यूजर्स मेकर्स से सलमान खान को होस्टिंग से हटाने की मांग कर रहे हैं। वीकेंड का वार के दौरान सलमान खान की हाथ में सिगरेट लिए हुए फोटो तेजी से वायरल हो रही है, इस फोटोज में सलमान होस्टिंग के लिए सेट पर खड़े हुए हैं और उनके एक हाथ में सिगरेट नजर आ रही है, सलमान खान की इस फोटोज पर अब जमकर विवाद खड़ा हो गया है। फैंस को सलमान के ये रवैया बिलकुल पसंद नहीं आ रहा है। सोशल मीडिया यूजर्स सलमान की इस हरकत पर जमकर बवाल मचा रहे हैं। आइए इस फोटो पर एक नजर डालते हैं।
सलमान को हटाने की हुई मांग
सोशल मीडिया पर अब यूजर्स बिग बॉस ओटीटी 2 की होस्टिंग से सलमान खान को हटाने की मांग कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, 'इस तरह का बिहेवियर बिलकुल गलत है, बिग बॉस के सेट पर आप सिगरेट कैसे पी सकते हो, वो भी शूटिंग के दौरान। इस तरह की हरकत बेहद शर्मनाक है।' एक और यूजर ने लिखा, 'अब सलमान को खुद ही बिग बॉस ओटीटी 2 की होस्टिंग से पीछे हट जाना चाहिए।' वही एक और यूजर ने लिखा, 'विवाद का दूसरा नाम सलमान खान है, शूटिंग के वक्त तो सिगरेट छोड़ी ही जा सकती है।'
मेकर्स पर आग बबूला हुए यूजर्स
अब सोशल मीडिया यूजर्स सलमान खान की इस हरकत को लेकर आग बबूला हो गए हैं और उन्हें शो से बाहर करने की मांग कर रहे हैं। अब देखना होगा कि इस पूरे मामले पर मेकर्स का क्या रिएक्शन सामने आता है?
