Bigg Boss OTT 2: बिग बॉस ओटीटी का दूसरा सीजन फैंस के बीच छाया हुआ है। शो का लेटेस्ट ड्रामा फैंस को काफी एंटरटेन कर रहा है। घर के सदस्यों को भी जनता का खूब प्यार मिल रहा हैं। अब जनता के साथ-साथ टीवी स्टार्स भी अपने पसंदीदा सदस्य का पक्ष ले रहे हैं। इसी कड़ी में उर्फी जावेद ने बिग बॉस ओटीटी 2 को लेकर अपनी राय रखी है। टीवी की बोल्ड एक्ट्रेस उर्फ़ी जावेद ( Urfi Javed) ने अपने पसंदीदा सदस्य का नाम बताया और गलत खेलने वालों की भी जमकर ट्रोलिंग भी की।
दरसल उर्फी जावेद ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक स्टोरी शेयर की है जिसमें वह बिग बॉस ओटीटी सीजन 2 ( Bigg Boss OTT 2) के अपने फेवरेट सदस्य अभिषेक मल्हान ( Abhishek Malhan) उर्फ़ फुकरा इंसान और मनीषा रानी ( Manisha Rani) की तारीफ कर रही है। एक्ट्रेस ने लिखा कि - "चाहे जो भी हो अभिषेक और मनीष बहुत फेयर और समझदारी से खेल रहे हैं" अभिषेक बारे में उर्फ़ी ने लिखा यार ये कितना फनी है ....... वहीं एक्ट्रेस की अगली स्टोरी देखकर लग रहा है कि उसे घर के किसी सदस्य का गेम बिल्कुल पसंद नहीं आ रहा उर्फ़ी ने जिया शंकर की क्लिप पर लिखा है, 'सबसे फेक' । इसके बाद से फैंस कह रहे हैं कि उर्फ़ी को जिया का गेम पसंद नहीं आ रहा।
वहीं शो के लेटेस्ट एपिसोड की बात करें तो यह बिग बॉस का पांचवा हफ्ता चल रहा है। बिग बॉस ने कल एल्विश यादव( Elvish Yadav ) के हाथ में घर की कमान दी थी कि वह घर के सदस्यों पर अपना हुक्म चला सकता है। घर में एल्विश यादव और आशिका भाटिया की वाइल्ड कार्ड एंट्री के बाद से जमकर हंगामा हो रहा है।तो वहीं फैंस भी इस हफ़्ते के वीकेंड के वार का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।
