टीवी मसाला

BIGG BOSS OTT 2 : फलक नाज की बड़ी बहन को डेट कर चुके हैं Avinash Sachdev!!! ट्रोलर्स ने लगा दी क्लास कहा-अब छोटी बहन पर डाल रहा डोरे .......

BIGG BOSS OTT 2 Avinash Sachdev : खबर सामने आ रही हैं कि बिग बॉस ओटीटी 2 कंटेस्टेंट अविनाश सचदेव फलक नाज की बहन शफक नाज को डेट कर चुके हैं दोनों छह महीने तक इस रिश्ते में रहे थे। आइए जानते हैं क्या है सच्चाई

Image

BIGG BOSS OTT 2 avinash sachdev has been dated falaq naaz sister shafaq naaz netizens says he is very clever

BIGG BOSS OTT 2 : बिग बॉस ओटीटी 2 में फैंस को हर रोज नया हंगामा देखने को मिल रहा है। वहीं घर के कंटेस्टेंट अविनाश सचदेव ( Avinash Sachdev) और फलक नाज ( Falaq Naaz) के बीच प्यार पनप रहा है। दोनों एक दूसरे के साथ खूब टाइम भी स्पेंड कर रहे हैं। इनकी बॉन्डिंग को देखकर घर के लोग दोनों को छेड़ने का एक भी मौका नहीं छोड़ते। हालाँकि अविनाश ने फलक से अपने प्यार का इजहार कर दिया है लेकिन एक्ट्रेस ने इस पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है। अब खबर सामने आ रही हैं कि अविनाश सचदेव फलक नाज की बहन शफक नाज को डेट कर चुके हैं और अब वह फलक पर डोरे डाल रहे हैं। आइए जानते हैं क्या है सच्चाई

जानकारी के अनुसार फलक नाज की बहन शफक नाज और अविनाश सचदेव ने एक साथ 'तेरी मेरी लव स्टोरी' सीरियल में काम किया था जहां से दोनों के प्यार की शुरुआत हुई। लेकिन जल्द ही स्टार्स ने एक दूसरे से दूरी बना ली थी दोनों का रिश्ता 6 महीने तक ही चला था। बताया जा रहा है कि अविनाश ने ही शफक से ब्रेकअप किया था। हालाँकि इसकी असली वजह अभी मालूम नहीं है। फलक नाज का इस बात पर अभी तक कोई रिएक्शन नहीं आया है। अब देखना यह है कि अविनाश सचदेव और फलक नाज का रिश्ता आगे बढ़ पाता है या नहीं। ऐसे में फलक की बहन शफक का इस बार क्या रिएक्शन होगा यह भी देखना दिलचस्प है।

जाते-जाते आपको बता दें कि इस हफ़्ते फलक नाज, अविनाश सचदेव, जिया शंकर, आशिका भाटिया, एल्विश यादव और जेड हदीद पर नॉमिनेशन की तलवार लटकी हुई है।

TNN Entertainment Desk
TNN एंटरटेनमेंट डेस्क author

मनोरंजन जगत में हर दिन होने वाली हलचल के लिए टाइम्स नाउ नवभारत एंटरटेनमेंट के साथ जुड़िए। यहां आपको बॉलीवुड, हॉलीवुड, साउथ फिल्म इंडस्ट्री, ओटीटी और टीवी इंडस्ट्री से जुड़ी हर बड़ी खबर पढ़ने को मिलेगी। अगर आप मनोरंजन जगत की खबरों से खुद को अपडेट रखना चाहते हैं तो टाइम्स नाउ नवभारत एंटरटेनमेंट आपके लिए वन स्टॉप डेस्टिनेशन साबित हो सकती है, जहां आपको सभी बड़ी खबरें एक जगह-एक साथ पढ़ने को मिलेंगी। टाइम्स नाउ एंटरटेनमेंट पर लेटेस्ट खबरों के साथ-साथ सेलेब ट्रिविया, फ्लैशबैक स्टोरीज, इंडस्ट्री इनसाइड रिपोर्ट्स और बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स भी पढ़ने को मिलेंगी।

और पढ़ें
End of Article