Bigg Boss OTT 2: बिग बॉस ओटीटी सीजन 2 में अविनाश सचदेव और फलक नाज के बीच कुछ कनेक्शन नजर आने लगा है, दोनों ही कंटेस्टेंट्स एक दूसरे को लेकर फील करने लगे हैं, दर्शकों और घरवालों का भी कुछ ऐसा ही मानना है। अविनाश ने तो फलक को लेकर अपनी फीलिंग्स भी क्लियर कर दी हैं। बिग बॉस के घर में जब से एल्विश यादव (Elvish Yadav) की वाइल्ड कार्ड एंट्री हुई है, तभी से ही वह अविनाश सचदेव (Avinash Sachdev) को लगातार टारगेट कर रहे हैं। दोनों के बीच में जमकर घमासान देखने को मिल रहा है। अब बिग बॉस के तानाशाही टास्क में भी एल्विश ने अविनाश को लेकर कई भद्दे कमेंट किए हैं। जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। एल्विश ने तो यह तक भी कह दिया कि 'बंदी तेरी रोमांस मेरा।' जिसके बाद फलक नाज भड़क जाती हैं और एल्विश पर चिल्लाने लगती हैं।
अविनाश भी हुए आग बबूला
एल्विश यादव का ये कमेंट सुनने के बाद अविनाश सचदेव भी आग बबूला हो जाते हैं और टास्क को बीच में ही छोड़कर एल्विश की तरफ चार्ज करने लगते हैं। जिसके बाद अभिषेक बीच में आते हैं और अविनाश को टास्क पूरा करने के लिए समझाते हैं। अब बिग बॉस के घर में एल्विश यादव के इस कमेंट का काफी भद्दा बताया जा रहा है। सोशल मीडिया पर यूजर्स भी इसको लेकर अपनी राय दे रहे हैं।
