Biggboss Ott 2: सलमान खान के शो बिग बॉस ओटीटी 2 में हर दिन कंटेस्टेंट्स का नया रंग देखने को मिलता है। मेकर्स शो को दिलचस्प बनाए रखने के लिए आए दिन टास्क लेकर आते हैं। घर में आशिका भाटिया और एल्विश यादव ने वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट्स एंट्री ली है। बिग बॉस के घर में कुछ सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर की एंट्री हुई थी। घरवालों को उन्हें इग्नोर करने का टास्क दिया गया था। घरवालो ने इस टास्क को बहुत अच्छे तरीके से किया।
घर में यूट्यूबर डैनी पंडित ने आते ही एल्विश यादव को रोस्ट करना शुरू कर दिया। डैनी ने एल्विश से कहा कि आप तो सबसे बड़े हिपोक्रेट हो। आपने कहा था कि बिग बॉस के घर में कभी नहीं जाएंगे। अपने चैनल पर शो के कंटेस्टेंट्स को जमकर रोस्ट किया था। अब आप यहां कैसे आ गए।
डैनी ने एल्विश को बुलाया हिपोक्रेट
एल्विश ने उस समय किसी भी तरह का कोई रिएक्शन नहीं दिया। एल्विश ने बाद में कहा कि वो तो मेरे पीछे ही पड़ गया था। घर में एल्विश और अविनाश के बीच झगड़ा होता है। एल्विश अविनाश को बेवकूफ का बच्चा कह देते हैं। ये बात सुनकर अविनाश का पारा चढ़ जाता है। इस हफ्ते मनीषा रानी घर की कैप्टन है। अविनाश, फलक और जिया मनीषा की कैप्टेंसी में मुश्किलें लाने का फैसला करते हैं। वहीं, मनीषा के दोस्त उनका पूरा साथ दे रहे हैं।
