टीवी मसाला

Bigg Boss Ott 2: बेबिका ने मनीषा के कैरेक्टर पर उठाए सवाल, बोलीं- 'मर्दों को देखके फिसल जाती हैं'

  • Authored by: प्रियंका झा
  • Updated Jul 15, 2023, 09:34 AM IST

Bigg Boss Ott 2: बिग बॉस ओटीटी 2 में कंटेस्टेंट्स के बीच में जमकर झगड़े हो रहे हैं। इस हफ्ते घर की कैप्टन मनीषा रानी है। मनीषा के कैप्टन बनने से जिया, अविनाश और फलक खुश नहीं है। घर में किसी बात पर मनीषा और बेबिका का झगड़ा होता है।

Image

Biggboss Ott 2 (credit pic: instagram)

Bigg Boss Ott 2: सलमान खान के शो बिग बॉस ओटीटी 2 को ऑन एयर हुए 4 हफ्ते हो गए हैं। शो में कंटेस्टेंट्स पहले ही दिन से अपनी गेम खेलते हुए नजर आ रहे हैं। मेकर्स ने शो को 2 हफ्ते के लिए बढ़ा दिया है। घर में एल्विश यादव और आशिका भाटिया ने बतौर वाइल्ड कार्ड एंट्री की है। घर में बहुत सारा ड्रामा हो रहा है। इस हफ्ते मनीषा रानी घर की कैप्टन है। मनीषा के दोस्त अभिषेक मल्हान उनकी कैप्टेंसी में पूरा साथ दे रहे हैं। घर में मनीषा और बेबिका के बीच में दोस्ती और दुश्मनी का रिश्ता है।

लाइव फीड में दिखाया जाता है कि मनीषा और बेबिका के बीच में किसी बात को लेकर झगड़ा हो जाता है। बेबिका मनीषा से कहती हैं कि तू मर्दों को देख के फिसल जाती हैं। मनीषा बेबिका से कहती है कि तुम मुझसे इस तरह से बात मत करो। लेकिन बेबिका बोलते ही जाती है। मनीषा को रोते हुए देखकर अभिषेक बेबिका से कहते हैं कि तुम कैसे किसी के कैरेक्टर पर सवाल उठा सकती हो।

मनीषा और बेबिका में हुआ झगड़ा

मनीषा और बेबिका के बीच में दोस्ती और झगड़ा चलता रहता है। क्या एक बार फिर ये दोनों इस कड़वाहट को भुलाकर दोस्त बन पाएंगे। इस हफ्ते घर से बेघर होने के लिए पूजा भट्ट, मनीषा रानी, अविनाश सचदेवा, फलक नाज और जिया शंकर नॉमिनेटेड हैं। घर में एल्विश और अविनाश के बीच भी झगड़ा होता है। आज वीकेंड का वॉर पर सलमान लगाएंगे किसकी क्लास?

प्रियंका झा
प्रियंका झाauthor

मेरा नाम प्रियंका झा है। मैं टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी राइटर साल 2022 से जुड़ी हुई हूं। मीडिया में मुझे काम करने का 4 साल से ज्यादा का अनुभव है। मैंने अपने करियर की शुरूआत टीवी 9 भारतवर्ष से बतौर सब एडिटर की थी। इसके अलावा बतौर कंटेंट राइटर मैं कुछ महीनों इनशॉट्स टीम का हिस्सा भी रहीं हूं । मुझे हेल्थ और मनोरंजन की खबरें पढ़ने और लिखने में दिलचस्पी है। मैंने अपने करियर में हेल्थ, लाइफस्टाइल और मनोरंजन जैसी अलग-अलग बीट्स पर काम किया है। मैंने दिल्ली विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है। इसके अलावा मैंने भारतीय विद्या भवन से पब्लिक रिलेशन में डिप्लोमा और गुरु जाम्बेश्वर यूनिवर्सिटी से मास्टर्स की डिग्री ली है।

और पढ़ें
End of Article