Bigg Boss Ott 2: रियलिटी शो बिग बॉस ओटीटी 2 का आज फिनाले है। इस बार का बिग बॉस काफी ग्रैंड और धमाकेदार होने वाला है। फिनाले की शाम सितारों से सजी होने वाली है। अभिषके मल्हान, पूजा भट्ट, बेबिका ध्रुवे, पूजा भट्ट और एल्विश यादव टॉप कंटेस्टेंट्स हैं। टॉप 5 कंटेस्टेंट्स के बीच कांटे की टक्कर चल रही है। फैंस अपने फेवरेट कंटेस्टेंट्स को जमकर वोट दे रहे हैं। एल्विश यादव और अभिषेक मल्हान को फैंस टॉप 2 कंटेस्टेंट बता रहे हैं।
एल्विश यादव को फैंस के साथ- साथ कंटेस्टेंट का भरपूर सपोर्ट मिल रहा है। बिग बॉस 16 के रनरअप शिव ठाकरे एल्विश यादव को सपोर्ट कर रहे हैं। शिव ने एल्विश को दिल का बंदा कहा है। शिव ने कहा कि मैं चाहता हूं कि ये शो एल्विश यादव जीते।
एल्विश को सपोर्ट कर रहे हैं शिव ठाकरे
शिव ठाकरे बिग बॉस मराठी के विनर रह चुके हैं। शिव ने बिग बॉस 16 से अपनी पहचान बनाई थी। एक्टर हाल ही में रोहित शेट्टी के शो खतरों के खिलाड़ी 13 में नजर आ रहे हैं। शिव शो के स्ट्रांग कंटेस्टेंट्स में से एक थे। शिव की सोशल मीडिया पर तगड़ी फैन फॉलोइंग हैं। सोशल मीडिया पर फैंस अपने फेवरेट कंटेस्टेंट को जमकर वोट कर रहे हैं। शो के टॉप 5 कंटेस्टेंट अभिषेक मल्हान अस्पताल में भर्ती है। अभिषेक की बहन ने ट्वीट कर जानकारी दी थी। उन्होंने अभिषेक को दुआ देने के लिए कहा था।
