Bigg Boss Ott 2: सलमान ने फलक नाज- अविनाश को लगाई फटकार, बताया- बिन पेंदी का लोटा

  • Authored by: प्रियंका झा
  • Updated Jul 9, 2023, 08:47 AM IST

Bigg Boss Ott 2: सलमान ने वीकेंड का वॉर पर बताया कि सभी लोग घर में कैसे दिख रहे हैं। सलमान ने जाद को सपोर्ट करते हुए कहा कि वो लगातार इस हफ्ते सॉरी बोल रहे हैं। लेकिन बेबिका उन्हें एक ही बात बार-बार सुना रही है। सलमान ने फलक नाज और अविनाश सचदेवा को लगाई फटकार।

Bigg Boss Ott 2: पॉपुलर रियलिटी शो बिग बॉस ओटीटी 2 चर्चा में है। वीकेंड का वॉर एपिसोड में सलमान खान ने सभी घरवालों को आइना दिखाया। वीकेंड पर सलमान ने फलक नाज (Falak Naaz) और अविनाश सचदेवा (Avinash Sachdeva) को फटकार लगाई। सलमान घरवालों को कुछ शब्दों के मतलब समझाते हैं और उनसे पूछते है कि ये सदस्य कौन लगता है। सलमान घरवालों से कहता है कि कौन सा सदस्य है जो दो नाव पर सवार होकर चल रहा है। घरवाले मनीषा रानी और साइरस ब्रोचा का नाम लेते हैं।

End of Feed