टीवी मसाला

Bigg Boss Ott 2: अविनाश ने फलक से किया अपने प्यार का इजहार, एक्ट्रेस का जवाब सुन टूटा दिल

  • Authored by: प्रियंका झा
  • Updated Jul 8, 2023, 03:11 PM IST

Bigg Boss Ott 2: बिग बॉस के घर में फलक नाज और अविनाश सचदेवा की दोस्ती धीर-धीरे प्यार में बदल रही है। दोनों घर में अक्सर एक- दूसरे के साथ नजर आते हैं। फलक और अविनाश को जाद और जिया शंकर पूछते हैं कि क्या तुम दोनों का कुछ चल रहा है।

Image

bigg boss Ott 2(credit pic: instagram)

Bigg Boss Ott 2: सलमान खान (Salman Khan) का मोस्ट पॉपुलर शो बिग बॉस ओटीटी 2 चर्चा में है। शो में कंटेस्टेंट्स पहले हफ्ते से ही अपनी गेम खेल रहे है। घर में कंटेस्टेंट्स के बीच जहां दोस्ती और प्यार देखने को मिलता है। वहीं, सदस्यों के बीच हर छोटी- छोटी चीज को लेकर मनमुटाव और झगड़ा भी होता है। घर में इन दिनों फलक नाज और अविनाश सचदेवा के बीच अच्छी बॉन्डिंग देखने को मिल रहे हैं। दोनों के बीच घर में नजदीकियां बढ़ रही हैं।

दरअसल फलक ने घर में शीर कोरमा बनाया था। अविनाश ने शीर कोरमा खाने के बाद कहा था कि कसम से तुमने आज मम्मी की याद दिला दी। दोनों अक्सर साथ में खाना खाते हैं। इस बात पर फलक और अविनाश को जिया शंकर और जाद हदीद छेड़ते हैं। हालांकि फलक मुस्कुराते हुए कहती हैं कि नहीं ऐसा कुछ नहीं है। अविनाश कहते हैं कि पहले ऐसा नहीं था लेकिन अब मुझे उसके लिए फीलिंग्स है। फलक कहती हैं वो उन्हें सिर्फ अपना दोस्त मानती हैं।

फलक और अविनाश के बीच बढ़ीं नजदीकियां

फलक और अविनाश ने एक- दूसरे को अपना अच्छा दोस्त बताया है। दोनों घर में ज्यादातर समय एक- दूसरे के साथ ही बिताते हैं। घर में अभिषेक मल्हान और जाद की बेबिका ध्रुवे से जमकर लड़ाई होती है। दोनों बेबिका के हाथ का खाना खाने से मना कर देते हैं। घर की कैप्टन जिया बेबिका को किचन से जाने के लिए कहती है। लेकिन वो नहीं सुनती है।

इस हफ्ते घर से बेघर होने के लिए फलक नाज, जाद, पूजा भट्ट, अविनाश सचदेवा, मनीषा रानी और साइरस नॉमिनेट है। फैंस वीकेंड का वॉर का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। घर में सलमान किसी की क्लास लगाएंगे ये देखना दिलचस्प होगा। इसके साथ कौन सा सदस्य घर से बेघर होता है।

प्रियंका झा
प्रियंका झाauthor

मेरा नाम प्रियंका झा है। मैं टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी राइटर साल 2022 से जुड़ी हुई हूं। मीडिया में मुझे काम करने का 4 साल से ज्यादा का अनुभव है। मैंने अपने करियर की शुरूआत टीवी 9 भारतवर्ष से बतौर सब एडिटर की थी। इसके अलावा बतौर कंटेंट राइटर मैं कुछ महीनों इनशॉट्स टीम का हिस्सा भी रहीं हूं । मुझे हेल्थ और मनोरंजन की खबरें पढ़ने और लिखने में दिलचस्पी है। मैंने अपने करियर में हेल्थ, लाइफस्टाइल और मनोरंजन जैसी अलग-अलग बीट्स पर काम किया है। मैंने दिल्ली विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है। इसके अलावा मैंने भारतीय विद्या भवन से पब्लिक रिलेशन में डिप्लोमा और गुरु जाम्बेश्वर यूनिवर्सिटी से मास्टर्स की डिग्री ली है।

और पढ़ें
End of Article