Bigg Boss Ott 2: सलमान खान (Salman Khan) का शो बिग बॉस ओटीटी 2 चर्चा में है। शो में पूजा भट्ट (Pooja Bhatt), बेबिका ध्रुवे (Bebika Dhurve), मनीषा रानी, एल्विश यादव और अभिषेक मल्हान की गेम को फैंस पसंद कर रहे हैं। फैंस हर हफ्ते वीकेंड का वार पर सलमान खान का बेसब्री से इंतजार करते हैं। इस वीकेंड का वार पर सलमान ने एल्विश यादव और बेबिका ध्रुवे को लताड़ लगाई। सलमान ने एल्विश से कहा कि आपने बेबिका के लिए जिस तरह की भाषा का इस्तेमाल किया वो गलत था।
bebika and Salman khan (credit pic: instagram)
इसके अलावा शो के होस्ट सलमान खान ने बेबिका ध्रुवे को भी जमकर खरी खोटी सुनाई। मेकर्स ने प्रोमो शेयर किया है। प्रोमो में सलमान बेबिका का मजाक उड़ाते हुए कहते हैं कि इन्हें लगता है यही सही है।
बेबिका की लगाई क्लास
सलमान बेबिका से कहते हैं आप सही हो और बाकी सब बेवकूफ है। बेबिका इस हफ्ते सबसे अच्छा खेली। हर कोई उनकी पर्सनैलिटी को पसंद कर रहा है। बेबिका ये सीजन जीतने वाली है। यही नहीं अगले जीतने भी सीजन होंगे वो जितने वाली है। बेबिका के लिए ताली बजाए। सलमान इस दौरान काफी गुस्से में नजर आते हैं। बेबिका सिर झुकाकर बैठी होती है।
इस बार का वीकेंड का वार काफी इमोशनल होने वाला है। कंटेस्टेंट्स अपने घरवालों से वीडियो कॉल के जरिए मिलने वाले हैं। घर में सबसे पहले एल्विश यादव अपनी मां से मिलते हैं। एल्विश अपनी मां को देखकर फूट- फूटकर रोने लगते हैं। इसके अलावा मनीषा रानी के पापा भी नजर आने वाले हैं। इस हफ्ते घर से बेघर होने के लिए मनीषा रानी और आशिका भाटिया नॉमिनेटेड है।
