टीवी मसाला

Bigg Boss OTT 2 : Salman Khan ने लगाई Elvish Yadav को लताड़ मां को बुलाकर मंगवाई माफी , फूट-फूटकर रोए यूट्यूब स्टार

Bigg Boss OTT 2 Weekend ka War : इस बार वीकेंड के वार में बेबिका, एल्विश, अभिषेक और मनीषा को लताड़ लगी जिसके बाद सभी बेहद इमोशनल हुए और रोने लगे। सबसे ज़्यादा एल्विश यादव ( Elvish Yadav ) को डांट पड़ी साथ ही इस मौके पर उनकी मां से भी बात कराई गई जिसके बाद स्टार फूट-फूटकर रोने लगे। आइए जानते हैं क्या है पूरा मामला

Image

Bigg Boss OTT 2 salman khan scolds elvish yadav

Bigg Boss OTT 2 Weekend ka War : सलमान खान ( Salman Khan) शो बिग बॉस ओटीटी का दूसरा सीजन इन दिनों छाया हुआ है। शो में हर रोज नए हंगामे हो रहे हैं जिससे फैंस काफी एंटरटेन भी हो रहे हैं। फिलहाल शो का छठा हफ्ता खत्म हुआ है पिछले हफ़्ते में बिग बॉस के घर के अंदर खूब घमासान देखने को मिला जिसके बाद वीकेंड के वार में सलमान खान ने एक-एक कर सबकी खूब क्लास लगाई। इस बार बेबिका, एल्विश, अभिषेक और मनीषा को लताड़ लगी इसके बाद सभी बेहद इमोशनल भी हुए और रोने लगे। इस बार सबसे ज़्यादा एल्विश यादव ( Elvish Yadav ) को डांट पड़ी साथ ही इस मौके पर उनकी मां से भी बात कराई गई जिसके बाद स्टार फूट-फूटकर रोने लगे। आइए जानते हैं क्या है पूरा मामला

एल्विश ने दी बेबिका को गली

बिग बॉस ओटीटी 2 के बीते एपिसोड में दिखाया गया कि बेबिका और एल्विश की बहस हो जाती है जिसके बाद सभी अपनी टीम के पास बैठ जाते हैं। उसके बाद मनीषा, अभिषेक और एल्विश बेबिका के बारे में चर्चा करते हैं, बात करते- करते एल्विश यादव को बेबिका पर गुस्सा आने लगता है और वह बेबिका को गाली देने लगते हैं साथ ही कहते हैं कि इसे बाहर कोई नहीं पूछता और इसकी पोस्ट पर भद्दे कमेंट भी आते हैं। इस मुद्दे पर शनिवार को सलमान खान ने बातचीत की और एल्विश की क्लास लगा दी। शो में सबके सामने उस क्लिप को दिखाया गया जब एल्विश बेबिका को गाली देते हैं। इसके बाद सलमान ने एल्विश को लताड़ा और कहा कि तुम लोगों को ऐसे इन्फ़्लूयन्स करते हो, लड़कियों की इज्जत नहीं करते।ये सब सुनकर एल्विश शर्म से मुंह झुकाकर बैठ गए और माफी माँगने लगे।

मां के सामने लगी एल्विश की क्लास

आगे शो में एल्विश की क्लास लगाते हुए सलमान खान ने उनकी मां को विडियो कॉल की, अपनी मां को देखकर एल्विश यादव फूट-फूटकर रोने लगे जिसके बाद माहौल बेहद इमोशनल हो गया। बाद में सलमान खान ने बताया की यह एपिसोड उन्हें पर नहीं दिखाया गया। क्लिप काटकर ही उन्हें शो दिखाया है।एल्विश के साथ-साथ सलमान ने अभिषेक और मनीषा को एल्विश का साथ देने के लिए डाँट लगाई।

archana vashisht
अर्चना वशिष्ठauthor

अर्चना वशिष्ठ पिछले तीन वर्षों से मीडिया इंडस्ट्री का हिस्सा रही हैं। उन्हें ट्रेंडी और एंगेजिंग स्टाइल में एंटरटेनमेंट खबरें लिखना बेहद पसंद है। वह अब तक 3200 से अधिक आर्टिकल लिख चुकी हैं। अर्चना बॉलीवुड की स्पाइसी गॉसिप, ट्रेंडिंग अपडेट्स, और स्टार्स के इंटरव्यू खोजने और उन्हें रोचक तरीके से प्रस्तुत करने में हमेशा आगे रहती हैं। अर्चना को यात्रा करना, किताबें पढ़ना और डांस करना पसंद है, जो उनकी रचनात्मकता को और निखारते हैं।

और पढ़ें
End of Article