Bigg Boss Ott 2: सलमान खान (Salman Khan) का सबसे मोस्ट पॉपुलर रियलिटी शो बिग बॉस ओटीटी 2 चर्चा में छाया हुआ है। ये शो आप जिओ सिनेमा पर देख सकते हैं। वीकेंड का वार पर सलमान ने आकांक्षा पुरी (Akanksha Puri) से लेकर आलिया सिद्दीकी (Aaliya Siddique) तक की क्लास लगाई। वीकेंड का वार एपिसोड काफी धमाकेदार रहा। घर में वीकेंड का वार पर घरवालों से मिलने के लिए सलमान के साथ- साथ मनीष पॉल भी पहुंचे थे। मनीष ने एक तरफ जहां कंटेस्टेंट्स को जमकर हंसाया। वहीं, उन्होंने अपनी बातों से फूट डालने की भी कोशिश की।
Bigg Boss Ott 2 (credit pic: instagram)
इस हफ्ते घर से बेघर होने के लिए बेबिका ध्रुवे, पलक पुरुसवानी, अविनाश सचदेवा, जिया नॉमिनेटेड हैं। मेकर्स ने एलिमिनेटड कंटेस्टेंट के नाम का खुलासा नहीं किया है।
सलमान ने लगाई आकांक्षा की क्लास
वीकेंड का वार पर सलमान ने गलत नेरेटिव सेट करने के लिए आकांक्षा पुरी की क्लास लगाई थी। उन्होंने कहा कि आकांक्षा ने घर में जानबूझकर बेबिका को लेकर गलत बातें की। उन्हें चुगलियां करने की आदत हैं। वो घर में जानबूझकर ड्रामा कर रही है। आकांक्षा घर में सबसे ज्यादा फेक लग रही हैं। वीकेंड पर सलमान ने सभी कंटेस्टेंट्स को एक टैग दिया। सलमान ने पूजा भट्ट को खिलाड़ी और अभिषेक मलहान को अनाड़ी बताया। उन्होंने पलक को भी फटकार लगाई की। सलमान ने कहा कि पलक ने कहा था कि उन्हें ओसीडी है। लेकिन घर में गंदगी फैली हुई थी और उन्हें कोई फर्क नहीं पड़ा था।
वीकेंड पर सलमान ने आकांक्षा के साथ-साथ आलिया सिद्दीकी को भी नसीहत दी है। उन्होंने कहा कि आपकी पर्सनल लाइफ के बारे में किसकी को दिलचस्पी नहीं है। उन्हें ये चीजें नहीं करनी चाहिए। घर में पलक पुरुसवानी और अविनाश सचदेवा के बीच में भी जमकर झगड़ा होता है। दोनों एक- दूसरे पर कीचड़ उछालते हैं।
