Bigg Bos OTT 2: सलमान खान के रियलिटी शो बिग बॉस ओटीटी का दूसरा सीजन शुरू हो गया है। इस बार शो में एक से बढ़ कर एक कंटेस्टेंट एक दूसरे को टक्कर देने के लिए तैयार हैं। कंटेस्टेंट शो में अपनी पर्सनल से लेकर प्रोफेशनल लाइफ को लेकर कई खुलासे कर रहे हैं। हाल ही में शो जुड़ी खबर सामने आई है कि पूर्व कंटेस्टेंट'पुनीत सुपरस्टार इस वीकेंड का वार से वापसी कर सकते हैं। इस खास रिपोर्ट में जानिए खबर से जुड़ी सभी अपडेट्स।
हाल ही में खबर आ रही है कि बिग बॉस ओटीटी 2 (Bigg Boss OTT 2) के घर से बेघर हुए पहले कंटेस्टेंट पुनीत सुपरस्टार (Puneet Superstarr) घर में वप्सीकर सकते हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस शो के पहले 'वीकेंड का वार' में पुनीत सुपरस्टार होस्ट सलमान खान (Salman Khan) के साथ नजर आ सकते हैं। दरअसल पुनीत को घर में बेड नहीं दिया गया था, जिसकी वजह से उन्होने घर में खूब हंगामा काटा था। इसी के चलते उन्होंने बाथरूम में बहुत गंद भी मचाया था। पुनीत की इस हरकत की वजह से घरवालों ने बिग बॉस से शिकायत भी की थी। सभी कंटेस्टेंट ने पुनीत को घर से बेघर करने के लिए वोट आउट कर दिया था।
फैंस पुनीत के आउट होने के बाद मेकर्स को काफी खरी खोटी सुना रहे थे। इसी के साथ फैंस मेकर्स से वापिस लाने के लिए कह रहे थे। पुनीत सुपरस्टार ने सोशल मीडिया पर कई वीडियो पोस्ट जिसमें वो मेकर्स साथ ही साथ एमसी स्टेन को नल्ला भी कहते नजर आए। अब इस बात को खबर को सुन पुनीत के फैंस बहुत खुश हो गए हैं। अब देखना ये होगा की क्या पुनीत सच में इस वीकेंड का वार में नजर आएंगे या नहीं।
