Bigg Boss OTT 2: सलमान खान के शो बिग बॉस ओटीटी सीजन 2 अब अपने आखिरी हफ्ते में पहुंच गया है। वीकेंड का वार काफी धमाकेदार रहा है, इस हफ्ते शो से एक नहीं बल्कि दो कंटेस्टेंट बाहर हो गए हैं। फाइनल से चंद दिनों पहले जाद हदीद और अविनाश सचदेव का बिग बॉस के घर में सफर समाप्त हो गया है। इसके साथ ही बिग बॉस ओटीटी सीजन 2 की ट्रॉफी की फोटो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है, आखिरकार सलमान खान ने इस ट्रॉफी से पर्दा हटा दिया है। इसके साथ ही अब बिग बॉस ओटीटी सीजन 2 के विजेता के नाम को लेकर भी बहसबाजी तेज हो गई है।
Bigg Boss OTT 2 trophy
यह भी पढ़ें- Bigg Boss OTT 2: एक नहीं दो कंटेस्टेंट हुए घर से बेघर, सलमान खान के फाइनलिस्ट बने ये 6 कंटेस्टेंट
फुकरा इंसान यानी अभिषेक मल्हान और एल्विश यादव के फैंस एक बार फिर आमने-सामने हो गए हैं। सलमान खान ने वीकेंड का वार पर अभिषेक को काफी खरी खोटी सुनाई है, जिसके बाद उनके छवि थोड़ी नकारात्मक जरूर हो गई है, जिसका फायदा एल्विश को मिलने वाला है।
एल्विश या अभिषेक, कौन जीतेगा बिग बॉस?
इस बार सोशल मी़डिया पर बिग बॉस ओटीटी सीजन 2 के विजेता को लेकर लोग आमने-सामने हो गए हैं। कई लोगों का मानना है कि अभिषेक ही बिग बॉस की ट्रॉफी के असली हकदार हैं, वहीं कई लोग एल्विश को विजेता मान रहे हैं। सलमान खान ने वीकेंड का वार एपिसोड में अभिषेक को ओवरकॉन्फिडेंस बताया, इसके साथ ही उन्होंने साफ-साफ कह दिया कि वाइल्ड कार्ड एंट्री लेने वाले कंटेस्टेंट के लिए यह गेम और भी ज्यादा मुश्किल होती है। जिसके बाद अब एल्विश के बिग बॉस जीतने के चांस ज्यादा नजर आ रहे हैं।
