टीवी मसाला

Bigg Boss OTT 2: Aashika Bhatia ने उड़ाई महेश भट्ट की खिल्ली, बात सुनकर कानों पर नहीं होगा यकीन

  • Authored by: माधव शर्मा
  • Updated Aug 7, 2023, 09:01 AM IST

Bigg Boss OTT 2: बिग बॉस ओटीटी सीजन 2 में वाइल्ड कार्ड एंट्री लेने वालीं आशिका भाटिया (Aashika Bhatia) ने सोशल मीडिया पर कुछ ऐसा कमेंट कर दिया है, जिसके बाद उनका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। उन्होंने पूजा भट्ट के पिता महेश भट्ट का मजाक उड़ाया है।

Image

Bigg Boss OTT 2 fame Aashika Bhatia makes fun of Mahesh Bhatt

Bigg Boss OTT 2: बिग बॉस ओटीटी सीजन 2 (Bigg Boss OTT Season 2) में वाइल्ड कार्ड एंट्री लेने वालीं आशिका भाटिया (Aashika Bhatia) ने पूजा भट्ट के पिता और फिल्ममेकर महेश भट्ट का सोशल मीडिया पर मजाक उड़ाया है। आशिका भाटिया ने इंस्टाग्राम पर लाइव आकर महेश भट्ट की इज्जत की धज्जियां उधेड़ दी हैं, आशिका का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें उन्होंने पूजा भट्ट के पिता महेश भट्ट का मजाक उड़ाया है। दरअसल हाल ही में आशिका भाटिया इंस्टाग्राम पर लाइव आकर अपने फैंस के साथ बातें कर रही थीं, इस बीच आशिका ने महेश भट्ट पर वायरल मीम पर रिएक्ट किया है, इसके साथ ही मजाक-मजाक में वह गाना-गाना भी शुरू कर दिया, अब इस वीडियो के वायरल होने के बाद फैंस कमेंट कर कह रहे हैं कि उनको कोई काम नहीं मिलने वाला। आइए टाइम्स नाउ नवभारत की इस रिपोर्ट पर एक नजर डालते हैं।

आशिका ने उड़ाया महेश भट्ट को मजाक

इंस्टाग्राम पर लाइव आकर आशिका भाटिया अपने फैंस से बात ही कर रही होती हैं, तभी एक यूजर्स उनसे महेश भट्ट पर कमेंंट करने के लिए कहता है, जिसके बाद वह महेश भट्ट पर वायरल गाना गाने लगती हैं। आइए आशिका के इस वीडियो पर एक नजर डालते हैं।

माधव शर्मा
माधव शर्माauthor

माधव शर्मा, टाइम्स नाउ नवभारत, (Timesnowhindi.com) में बतौर कॉपी राइटर जून 2022 से जुड़े हैं। इससे पहले वह India TV में भी काम कर चुके हैं। वह दिल्ली के ही रहने वाले हैं। वह इतिहास, राजनीति और अर्थशास्त्र के अलावा भूगोल के विद्यार्थी रहे हैं और इन विषयों में खास दिलचस्पी रखते हैं। उन्होंने बेनेट यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया है। उनका सबसे पसंदीदा विषय मनोरंजन की चटपटी खबरे हैं उन्हें लिखना बहुत पसंद है परंतु एक अलग अंदाज से, वह क्रिकेट खेलना और देखना भी दोनों पसंद करते हैं। वह शांत स्वभाव के हैं और बातों को सही तरह से रखना जानते हैं।

और पढ़ें
End of Article