Bigg Boss OTT 2: बिग बॉस ओटीटी सीजन 2 के इस वीकेंड का वार में सलमान खान (Salman Khan) ने एल्विश यादव (Elvish Yadav) को जमकर खरी खोटी सुनाई है। सलमान ने उनकी मां को भी ऑनलाइन कॉल के जरिए शो पर कनेक्ट किया और उनके सामने एल्विश से माफी मांगने के लिए कहा। सलमान ने वीकेंड का वार एपिसोड में एल्विश की जमकर लताड़ लगाई है। जिसके बाद एल्विश रोने भी लगे, कई लोगों ने पहले बार एल्विश यादव को रोते हुए देखा। अब एल्विश के फैंस ने सोशल मीडिया पर सलमान खान के खिलाफ हेट फैलाना शुरू कर दिया है। उन्होंने भाईजान से बदला लेने का निर्णय लिया है। सोशल मीडिया पर एल्विश यादव के फैंस एक साथ आ गए हैं और सलमान खान का अनफॉलो कर रहे हैं। जिसके बाद अब एक्टर के फॉलोवर्स में तेजी से कमी देखने को मिली है। आइए टाइम्स नाउ नवभारत की इस रिपोर्ट पर एक नजर डालते हैं।
Bigg Boss OTT 2: Salman Khan followers drop after he bashes elvish yadav
यह भी पढ़ें- Bigg Boss OTT 2: सलमान खान ने इस हसीना को दिखाया बाहर का रास्ता, मनीषा रानी का रो-रोकर हुआ बुरा हाल
सलमान खान को लगा बड़ा झटका
एल्विश यादव को वीकेंड का वार पर खरी खोटी सुनाने के बाद अब सलमान को सोशल मीडिया पर बड़ा झटका लगा है। उनके लगभग 3 मिलियन फॉलोवर्स कम हो गए हैं। सोशल मीडिया की एक रिपोर्ट में दावा किया जा रहा है कि पहले जहां सलमान के 66.8 मिलियन फॉलोवर्स थे, वहीं अब यह घटकर 63.7 मिलियन रह गए हैं। यह एल्विय यादव के फैंस के एकजुट होने का ही नतीजा है। एक्टर्स के लिए भी फॉलोवर्स काफी मायने रखते हैं, एल्विश यादव को डांटना सलमान खान को भारी पड़ गया है।
