टीवी मसाला

Bigg Boss OTT 2: सलमान खान ने इस हसीना को दिखाया बाहर का रास्ता, मनीषा रानी का रो-रोकर हुआ बुरा हाल

  • Authored by: माधव शर्मा
  • Updated Jul 31, 2023, 07:57 AM IST

Bigg Boss OTT 2: सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर और एक्ट्रेस आशिका भाटिया को बिग बॉस ओटीटी 2 के घर से बेघर कर दिया गया है। सलमान खान ने एक्ट्रेस को वीकेंड का वार में घर से बाहर का रास्ता दिखा दिया है, क्योंकि आशिका को मनीषा रानी से कम वोट मिले थे।

Image

Bigg Boss OTT 2 Weekend Ka Vaar Elimination

Bigg Boss OTT 2: बिग बॉस ओटीटी सीजन 2 के ये वीकेंड का वार काफी एंटरटेनिंग रहा है। इस वीकेंड का वार में सलमान खान ने एल्विश यादव, फुकरा इंसान और मनीषा रानी समेत घर के कई कंटेस्टेंट्स की जमकर क्लास लगाई है। इस बीच सबसे ज्यादा डांट एल्विश यादव को ही पड़ी है। जिसके बाद रविवार के एपिसोड के आखिर में आशिका भाटिया को घर से बेघर कर दिया जाता है। इस हफ्ते आशिका और मनीषा रानी ही नॉमिनेट हुए थे। पहले से ही अंदाजा लगाया जा रहा था कि आशिका भाटिया ही इस हफ्ते बिग बॉस के घर से बाहर हो जाएंगी। इस बीच मनीषा रानी को उनके ओवरकॉन्फिडेंस के चलते घरवालों और सलमान खान से काफी सुनना पड़ा है। आशिका के घर से बेघर होने के बाद मनीषा रानी फूट-फूट कर रोती हुई नजर आ रही थीं।

मनीषा रानी को बताया फेक

आशिका भाटिया के घर से बेघर होने के बाद मनीषा रानी फूट-फूट कर रोने लगती हैं। जिसे देखने के बाद पूजा भट्ट, अविनाश सचदेव और जिया शंकर उनको फेक बताते हैं, क्योंकि वीकेंड का वार से पहले वह इस बात को मान चुकी थीं कि वह इस हफ्ते घर से बेघर नहीं होंगी। आशिका भाटिया को ही बाहर किया जाएगा। जिस वजह से घरवालों का मानना था कि अब इतना ओवररिएक्ट करने की क्या जरूरत है। सलमान खान ने भी मनीषा रानी को जमकर लताड़ा है। अब देखना होगा कि उनकी गेम में इससे क्या बदलाव आता है।

माधव शर्मा
माधव शर्माauthor

माधव शर्मा, टाइम्स नाउ नवभारत, (Timesnowhindi.com) में बतौर कॉपी राइटर जून 2022 से जुड़े हैं। इससे पहले वह India TV में भी काम कर चुके हैं। वह दिल्ली के ही रहने वाले हैं। वह इतिहास, राजनीति और अर्थशास्त्र के अलावा भूगोल के विद्यार्थी रहे हैं और इन विषयों में खास दिलचस्पी रखते हैं। उन्होंने बेनेट यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया है। उनका सबसे पसंदीदा विषय मनोरंजन की चटपटी खबरे हैं उन्हें लिखना बहुत पसंद है परंतु एक अलग अंदाज से, वह क्रिकेट खेलना और देखना भी दोनों पसंद करते हैं। वह शांत स्वभाव के हैं और बातों को सही तरह से रखना जानते हैं।

और पढ़ें
End of Article