टीवी मसाला

Bigg Boss OTT 2: Elvish Yadav के फैंस ने लिया Salman Khan से बदला, एक्टर को हुआ भारी नुकसान!

  • Authored by: माधव शर्मा
  • Updated Jul 31, 2023, 08:18 AM IST

Bigg Boss OTT 2: वीकेंड का वार एपिसोड में सलमान खान ने कई कंटेस्टेंट्स की लताड़ लगाई है। इन सभी में सबसे ज्यादा डांस एल्विश यादव को पड़ी है। एल्विश तो वीकेंड का वार एपिसोड में रोने भी लगे। जिसके बाद अब उनके फैंस ने सलमान खान से बदला लेने का फैसला किया है। जिसका असर अब सोशल मीडिया पर साफ नजर भी आ रहा है।

Image

Bigg Boss OTT 2: Salman Khan followers drop after he bashes elvish yadav

Bigg Boss OTT 2: बिग बॉस ओटीटी सीजन 2 के इस वीकेंड का वार में सलमान खान (Salman Khan) ने एल्विश यादव (Elvish Yadav) को जमकर खरी खोटी सुनाई है। सलमान ने उनकी मां को भी ऑनलाइन कॉल के जरिए शो पर कनेक्ट किया और उनके सामने एल्विश से माफी मांगने के लिए कहा। सलमान ने वीकेंड का वार एपिसोड में एल्विश की जमकर लताड़ लगाई है। जिसके बाद एल्विश रोने भी लगे, कई लोगों ने पहले बार एल्विश यादव को रोते हुए देखा। अब एल्विश के फैंस ने सोशल मीडिया पर सलमान खान के खिलाफ हेट फैलाना शुरू कर दिया है। उन्होंने भाईजान से बदला लेने का निर्णय लिया है। सोशल मीडिया पर एल्विश यादव के फैंस एक साथ आ गए हैं और सलमान खान का अनफॉलो कर रहे हैं। जिसके बाद अब एक्टर के फॉलोवर्स में तेजी से कमी देखने को मिली है। आइए टाइम्स नाउ नवभारत की इस रिपोर्ट पर एक नजर डालते हैं।

सलमान खान को लगा बड़ा झटका

एल्विश यादव को वीकेंड का वार पर खरी खोटी सुनाने के बाद अब सलमान को सोशल मीडिया पर बड़ा झटका लगा है। उनके लगभग 3 मिलियन फॉलोवर्स कम हो गए हैं। सोशल मीडिया की एक रिपोर्ट में दावा किया जा रहा है कि पहले जहां सलमान के 66.8 मिलियन फॉलोवर्स थे, वहीं अब यह घटकर 63.7 मिलियन रह गए हैं। यह एल्विय यादव के फैंस के एकजुट होने का ही नतीजा है। एक्टर्स के लिए भी फॉलोवर्स काफी मायने रखते हैं, एल्विश यादव को डांटना सलमान खान को भारी पड़ गया है।

माधव शर्मा
माधव शर्माauthor

माधव शर्मा, टाइम्स नाउ नवभारत, (Timesnowhindi.com) में बतौर कॉपी राइटर जून 2022 से जुड़े हैं। इससे पहले वह India TV में भी काम कर चुके हैं। वह दिल्ली के ही रहने वाले हैं। वह इतिहास, राजनीति और अर्थशास्त्र के अलावा भूगोल के विद्यार्थी रहे हैं और इन विषयों में खास दिलचस्पी रखते हैं। उन्होंने बेनेट यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया है। उनका सबसे पसंदीदा विषय मनोरंजन की चटपटी खबरे हैं उन्हें लिखना बहुत पसंद है परंतु एक अलग अंदाज से, वह क्रिकेट खेलना और देखना भी दोनों पसंद करते हैं। वह शांत स्वभाव के हैं और बातों को सही तरह से रखना जानते हैं।

और पढ़ें
End of Article