टीवी मसाला

Bigg Boss OTT 2: इसी हफ्ते सलमान खान के शो से कटेगा पूजा भट्ट का पत्ता, वजह जानकर होगी हैरानी

  • Authored by: माधव शर्मा
  • Updated Aug 1, 2023, 08:46 AM IST

Bigg Boss OTT 2: बिग बॉस ओटीटी सीजन 2 के घर से इसी हफ्ते पूजा भट्ट बाहर हो सकती हैं, इसकी एक बड़ी वजह उनका कॉन्ट्रैक्ट बताया जा रहा है। कई मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि बिग बॉस के साथ उनका कॉन्ट्रैक्ट इसी हफ्ते खत्म होने वाला है।

Image

Pooja Bhatt to quit Bigg Boss OTT 2 this week

Bigg Boss OTT 2: बॉलीवुड फिल्ममेकर महेश भट्ट की बेटी पूजा भट्ट (Pooja Bhatt) इन दिनों बिग बॉस के घर में नजर आ रही हैं। बिग बॉस में आने के बाद से ही वह सुर्खियों में बनी हुई हैं। उन्होंने अपनी शादी से लेकर महेश भट्ट के साथ अपने रिश्ते पर भी कई खुलासे किए हैं। पूजा भट्ट को बिग बॉस के घर में एक स्ट्रॉन्ग कंटेस्टेंट के तौर पर देखा जा रहा है। वह खुलकर अपनी बात रखती हैं, जिस वजह से कई लोग उन्हें पसंद करते हैं। हालांकि अब खबर सामने आ रही है कि पूजा इस हफ्ते बिग बॉस के घर से बाहर हो सकती हैं। घर में उनकी करीबी रहीं फलक नाज ने भी इसको लेकर रिएक्ट किया है। आइए पूजा भट्ट को लेकर टाइम्स नाउ नवभारत की इस रिपोर्ट पर एक नजर डालते हैं।

इसी हफ्ते खत्म हो जाएगा पूजा का कॉन्ट्रैक्ट

कई मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि पूजा भट्ट ने बिग बॉस के साथ बस 6 हफ्तों के लिए ही कॉन्ट्रैक्ट साइन किया था, जो इसी हफ्ते खत्म होने वाला है। जिसके साथ ही फिल्मीबीट को दिए इंटरव्यू में फलक नाज ने कहा, 'यार मुझे इस बारे में ज्यादा कुछ नहीं पता है, अब उनके ऊपर है, क्या उनकी वर्क डेडलाइन बीच में आएंगी? इसपर मैं ज्यादा कुछ नहीं कह सकती।' दावा किया जा रहा है कि पूजा भट्ट बिग बॉस के घर से बाहर जा सकती है। इस हफ्ते वह नॉमिनेशन से तो बची हुई हैं।

माधव शर्मा
माधव शर्माauthor

माधव शर्मा, टाइम्स नाउ नवभारत, (Timesnowhindi.com) में बतौर कॉपी राइटर जून 2022 से जुड़े हैं। इससे पहले वह India TV में भी काम कर चुके हैं। वह दिल्ली के ही रहने वाले हैं। वह इतिहास, राजनीति और अर्थशास्त्र के अलावा भूगोल के विद्यार्थी रहे हैं और इन विषयों में खास दिलचस्पी रखते हैं। उन्होंने बेनेट यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया है। उनका सबसे पसंदीदा विषय मनोरंजन की चटपटी खबरे हैं उन्हें लिखना बहुत पसंद है परंतु एक अलग अंदाज से, वह क्रिकेट खेलना और देखना भी दोनों पसंद करते हैं। वह शांत स्वभाव के हैं और बातों को सही तरह से रखना जानते हैं।

और पढ़ें
End of Article