Bigg Boss OTT 2: बॉलीवुड एक्टर सलमान खान (Salman Khan) के शो बिग बॉस ओटीटी सीजन 2 (Bigg Boss OTT Season 2) में कई एक्टर्स और फेमस सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर धमाल मचा रहे हैं। लेटेस्ट वीकेंड का वार एपिसोड में सलमान खान ने एल्विश यादव की जमकर क्लास लगाई है। एल्विश यादव को लड़कियों पर भद्दे कमेंट के चक्कर में सलमान खान की खरी खोटी सुननी पड़ी है। सलमान खान पूरी तरह से एल्विश की इज्जत की धज्जियां उधेड़ देते हैं। वह एल्विश का मां को भी बिग बॉस के सेट पर वीडियो कॉन्फ्रेसिंग के जरिए बुलाते हैं। जिसके बाद एल्विश फूट-फूट कर रोने लगते हैं। हालांकि सलमान की डांट का असर अब देखने को मिलने लगा है। एल्विश पहले ही यह प्रोमिस कर चुके हैं कि वह किसी को लेकर भी अब सोच समझकर ही बोलेंगे। अब बिग बॉस के लेटेस्ट एपिसोड में वह बेबिका ध्रुवे से माफी मांगते हुए नजर आए हैं।
एल्विश यादव को हुआ गलती का पछतावा
बिग बॉस ओटीटी 2 के लेटेस्ट एपिसोड में अभिषेक मल्हान और एल्विश यादव बेबिका ध्रुवे से माफी मांगते हुए नजर आए हैं। एल्विश ने साफ कर दिया कि उन्होंने जो कुछ भी बोला उसके लिए वह शर्मिंदा हैं और माफी भी मांग रहे हैं। हालांकि अब इतना कुछ होने के बाद उन्हें नॉर्मल हो जाना चाहिए और गेम में हिस्सा लेना चाहिए। बता दें कि वीकेंड का वार के बाद से ही बेबिका घर में काफी शांत-शांत हैं और ज्यादा किसी से बात नहीं कर रही हैं।
