Bigg Boss Ott 2: पॉपुलर रियलिटी शो बिग बॉस ओटीटी 2 में खूब सारा ड्रामा हो रहा है। कंटेस्टेंट्स दर्शकों को एंटरटेन करने का कोई मौका नहीं छोड़ रहे हैं। शो में आकांक्षा पुरी (Akansksha Puri) और जैद हदीद (Jad Hadid) ने टास्क के दौरान लिपलॉक किया था। आकांक्षा और जैद का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा था। जैद ने आकांक्षा को किस करने के बाद अविनाश सचदेवा से कहता है कि वो बैड किसर हैं। इस बात पर पूजा भट्ट (Pooja Bhatt) ने आपत्ति जताई है।
Bigg Boss Ott 2 (credit pic: instagram)
ये भी पढ़ें- Bigg Boss Ott 2: बेबिका ध्रुवे ने मनीषा रानी को कहा- 'पापी गुड़िया', टूट गई दोनों की दोस्ती
पूजा ने कहा कि इस तरह की बात करना किसी भी लड़की के बारे में सही नहीं है। पूजा भट्ट का वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो में जैद अविनाश के कान में कहते हैं कि वो बेड किसर है। इस बात पर सभी लोग हंसने लगते हैं।
पूजा भट्ट ने लिया आकांक्षा के लिए स्टैंड
पूजा भट्ट जैद को सबके सामने खरी-खोटी सुनाती हैं। वो कहती हैं ये बिल्कुल भी सही नहीं है। मुझे तो दिख रहा था तुम एन्जॉय कर रहे थे। जैद पूजा को समझाते हैं कि वो कांप रही थी। इस पर पूजा कहती हैं कि तुम्हें क्या लगता है उसके लिए आसान होगा। पूरी दुनिया के सामने तुम्हें किस करना। जैद कहते हैं ये बॉय टॉक है। इस पर पूजा कहती हैं कि सॉरी मुझे लगा तुम आदमी हो। बॉय नहीं। अगर तुम्हें कहना भी तो उससे कहते। इस तरह सबके सामने नहीं।
सोशल मीडिया पर लोग पूजा की तारीफ कर रहे हैं। लोगों का कहना है कि घर में कोई तो है जो सही बातों पर खड़ा होता है। घर में अब्दू रोजिक की एंट्री हो गई है। आज वीकेंड का वॉर एपिसोड में सलमान आकांक्षा और जैद के लिपलॉक पर क्या कहते हैं। इसका इंतजार फैंस बेसब्री से कर रहे हैं।
