YRKKH 01 July Spoiler : प्रणाली राठौड़( Pranali Rathod) और हर्षद चोपड़ा ( Harshad Chopra) फेम शो ये रिश्ता क्या कहलाता है की कहानी हर रोज दिलचस्प होती जा रही है। दर्शकों को शो का लेटेस्ट ट्रैक काफी पसंद आ रहा है। शो की कहानी अबीर की कस्टडी के आस पास घूमती नजर आ रही है। बीते एपिसोड में दिखाया गया कि किस तरह अक्षरा अभिनव और अभिमन्यु अपने बेटे की कस्टडी के लिए कोर्ट के चक्कर काट रहे हैं। वहीं आज रात शो में जमकर हंगामा होगा जब अबीर अपने पापा से मिलने कोर्ट पहुंच जाएगा। पूरी कहानी जानने के लिए पढ़े ये रिपोर्ट
अबीर ने कही दिल की बात
शो की शुरुआत में दिखाया जाएगा कि अबीर रूही से अपने दिल की बात करता है। वह कहता है कि अगर मेरे मम्मी-पापा केस हार गए तो मुझे अपने असली पापा के साथ रहना पड़ेगा । तभी रूही कहती है कि अगर वह बहुत बुरे हुए तो जवाब में अबीर कहता है नहीं वह बहुत अच्छे हैं लेकिन मुझे अपने मम्मी पापा के साथ ही रहना है। रूही कहती है तुम टेंशन मत लो मैं तुम्हें पॉपी के साथ भागकर घर ले आऊंगी। यह सब बातें आरोही और कायरव सुन रहे होते हैं।
कोर्ट में हुआ गोयनका और बिरला परिवार का सामना
वहीं शो में आगे कोर्ट का सीन दिखाया जाता है। एक तरफ बिरला परिवार बैठा होता है और दूसरी तरफ गोयनका परिवार। दोनों अबीर के लिए लड़ते नजर आएंगे।
अबीर पहुंचा कोर्ट
स्टार प्लस शो में आगे खूब हंगामा होगा अबीर अपने पापा को देखने कोर्ट चला जाएगा। अक्षरा और अभिमन्यु को अबीर के आने का एहसास होता है लेकिन वो कहीं नजर नहीं आता। अबीर जैसे ही कोर्ट एरिया में जाते है उसके सामने सीढ़ी गिरने वाली होती है तभी अभिनव और अभिमन्यु की उसपर नजर पड़ेगी और दोनों अबीर को बचाने के लिए दौड़ेंगे।
