टीवी मसाला

Bigg Boss Ott 2: आकांक्षा पुरी को 'Bad Kisser' कहने पर पूजा भट्ट ने लगाई जैद की क्लास, बोलीं- ये गलत है...

  • Authored by: प्रियंका झा
  • Updated Jul 1, 2023, 03:48 PM IST

Bigg Boss Ott 2: बिग बॉस ओटीटी 2 में आकांक्षा पुरी और जैद हदीद ने लिप किस किया था। आकांक्षा को किस करने के बाद जैद ने कहा कि वो बैड किसर हैं। इस बात पर पूजा भट्ट भड़क गई। एक्ट्रेस आकांक्षा के लिए स्टैंड लेते हुए नजर आती हैं।

Image

Bigg Boss Ott 2 (credit pic: instagram)

Bigg Boss Ott 2: पॉपुलर रियलिटी शो बिग बॉस ओटीटी 2 में खूब सारा ड्रामा हो रहा है। कंटेस्टेंट्स दर्शकों को एंटरटेन करने का कोई मौका नहीं छोड़ रहे हैं। शो में आकांक्षा पुरी (Akansksha Puri) और जैद हदीद (Jad Hadid) ने टास्क के दौरान लिपलॉक किया था। आकांक्षा और जैद का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा था। जैद ने आकांक्षा को किस करने के बाद अविनाश सचदेवा से कहता है कि वो बैड किसर हैं। इस बात पर पूजा भट्ट (Pooja Bhatt) ने आपत्ति जताई है।

पूजा ने कहा कि इस तरह की बात करना किसी भी लड़की के बारे में सही नहीं है। पूजा भट्ट का वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो में जैद अविनाश के कान में कहते हैं कि वो बेड किसर है। इस बात पर सभी लोग हंसने लगते हैं।

पूजा भट्ट ने लिया आकांक्षा के लिए स्टैंड

पूजा भट्ट जैद को सबके सामने खरी-खोटी सुनाती हैं। वो कहती हैं ये बिल्कुल भी सही नहीं है। मुझे तो दिख रहा था तुम एन्जॉय कर रहे थे। जैद पूजा को समझाते हैं कि वो कांप रही थी। इस पर पूजा कहती हैं कि तुम्हें क्या लगता है उसके लिए आसान होगा। पूरी दुनिया के सामने तुम्हें किस करना। जैद कहते हैं ये बॉय टॉक है। इस पर पूजा कहती हैं कि सॉरी मुझे लगा तुम आदमी हो। बॉय नहीं। अगर तुम्हें कहना भी तो उससे कहते। इस तरह सबके सामने नहीं।

सोशल मीडिया पर लोग पूजा की तारीफ कर रहे हैं। लोगों का कहना है कि घर में कोई तो है जो सही बातों पर खड़ा होता है। घर में अब्दू रोजिक की एंट्री हो गई है। आज वीकेंड का वॉर एपिसोड में सलमान आकांक्षा और जैद के लिपलॉक पर क्या कहते हैं। इसका इंतजार फैंस बेसब्री से कर रहे हैं।

प्रियंका झा
प्रियंका झाauthor

मेरा नाम प्रियंका झा है। मैं टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी राइटर साल 2022 से जुड़ी हुई हूं। मीडिया में मुझे काम करने का 4 साल से ज्यादा का अनुभव है। मैंने अपने करियर की शुरूआत टीवी 9 भारतवर्ष से बतौर सब एडिटर की थी। इसके अलावा बतौर कंटेंट राइटर मैं कुछ महीनों इनशॉट्स टीम का हिस्सा भी रहीं हूं । मुझे हेल्थ और मनोरंजन की खबरें पढ़ने और लिखने में दिलचस्पी है। मैंने अपने करियर में हेल्थ, लाइफस्टाइल और मनोरंजन जैसी अलग-अलग बीट्स पर काम किया है। मैंने दिल्ली विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है। इसके अलावा मैंने भारतीय विद्या भवन से पब्लिक रिलेशन में डिप्लोमा और गुरु जाम्बेश्वर यूनिवर्सिटी से मास्टर्स की डिग्री ली है।

और पढ़ें
End of Article