टीवी मसाला

Bigg Boss OTT 2: फिनाले की रेस से बाहर हुईं पूजा भट्ट, टॉप 4 में पहुंचे ये सितारे

Bigg Boss OTT 2: सलमान खान के धमाकेदार शो 'बिग बॉस ओटीटी 2' के फिनाले का आगाज हो चुका है। फिनाले में चार चांद लगाने के लिए कई सितारों की एंट्री भी होने वाली है। लेकिन इसी बीच शो को लेकर बड़ी खबर आ रही है कि फिनाले की रेस से एक कंटेस्टेंट बाहर हो गया है।

Image

पूजा भट्ट हुईं शो से बाहर

This Contestant Eliminated From Bigg Boss OTT 2: सलमान खान के धमाकेदार शो 'बिग बॉस ओटीटी 2' के फिनाले का आगाज हो चुका है। बता दें कि शो के पांच कंटेस्टेंट्स ने फिनाले में एंट्री मारी है, जिसमें एल्विश यादव, अभिषेक मल्हान, मनीषा रानी, बेबिका धुर्वे और पूजा भट्ट का नाम शामिल है। लेकिन हाल ही में 'बिग बॉस ओटीटी 2' (Bigg Boss OTT 2) को लेकर बड़ी खबर आ रही है कि शो से एक कंटेस्टेंट का पत्ता भी कट चुका है और चार कंटेस्टेंट्स आगे बढ़ रहे हैं।

'बिग बॉस ओटीटी 2' (Bigg Boss OTT 2) में हर एक कंटेस्टेंट ने लोगों का दिल जीतने में कोई कसर नहीं छोड़ी है, चाहे वह एल्विश यादव हों या फिर मनीषा रानी। कंटेस्टेंट्स ने फिनाले तक पहुंचने के लिए न केवल एड़ी-चोटी का जोर लगाया, बल्कि को-कंटेस्टेंट्स को भी कड़ी टक्कर दी। वहीं 'बिग बॉस ओटीटी 2' से एलिमिनेट हुए कंटेस्टेंट की बात करें तो वह कोई और नहीं बल्कि पूजा भट्ट (Pooja Bhatt) हैं। पूजा भट्ट के एलिमिनेशन को लेकर एल्विश यादव की मम्मी ने कहा कि उन्होंने बेबिका को वोट किया था, इसलिए वो चौथे नंबर पर आईं और पूजा पांचवे नंबर पर रहीं।

बता दें कि पूजा भट्ट ने 'बिग बॉस ओटीटी 2' (Bigg Boss OTT 2) में अपनी धाक जमाने में कोई कसर नहीं छोड़ी थी। उनके गेम को दर्शकों ने खूब पसंद भी किया था। लोगों का कहना था कि पूजा भट्ट ने अपनी गेम जबरदस्त अंदाज में खेली। वहीं बिग बॉस के बाकी चार कंटेस्टेंट्स अभिषेक मल्हान, एल्विश यादव, मनीषा रानी और बेबिका धुर्वे ने फिनाले में आगे जगह बनाई है। हालांकि यह देखना दिलचस्प होगा कि 'बिग बॉस ओटीटी 2' की ट्रॉफी कौन उठाएगा।

TNN Entertainment Desk
TNN एंटरटेनमेंट डेस्क author

मनोरंजन जगत में हर दिन होने वाली हलचल के लिए टाइम्स नाउ नवभारत एंटरटेनमेंट के साथ जुड़िए। यहां आपको बॉलीवुड, हॉलीवुड, साउथ फिल्म इंडस्ट्री, ओटीटी और टीवी इंडस्ट्री से जुड़ी हर बड़ी खबर पढ़ने को मिलेगी। अगर आप मनोरंजन जगत की खबरों से खुद को अपडेट रखना चाहते हैं तो टाइम्स नाउ नवभारत एंटरटेनमेंट आपके लिए वन स्टॉप डेस्टिनेशन साबित हो सकती है, जहां आपको सभी बड़ी खबरें एक जगह-एक साथ पढ़ने को मिलेंगी। टाइम्स नाउ एंटरटेनमेंट पर लेटेस्ट खबरों के साथ-साथ सेलेब ट्रिविया, फ्लैशबैक स्टोरीज, इंडस्ट्री इनसाइड रिपोर्ट्स और बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स भी पढ़ने को मिलेंगी।

और पढ़ें
End of Article