Bigg Boss Ott 2: सलमान खान (Salman Khan) का शो बिग बॉस ओटीटी 2 दर्शकों को बेहद पसंद आ रहा है। शो में आए दिन कोई न कोई ड्रामा होता है। घर में बदलते दिन के साथ रिश्ते भी बदलते हुए नजर आते हैं। इस हफ्ते वीकेंड का वार एपिसोड में फलक नाज घर से बाहर हो गई है। फलक के एलिमिनेशन से जिया शंकर और अविनाश सचदेव को हैरानी हुई। वो दोनों के घर में बहुत क्लोज थीं। इस हफ्ते घर की कैप्टन पूजा भट्ट है। वो गेम में स्ट्रांग कंटेस्टेंट हैं।
Pooja Bhatt (credit pic: instagram)
ये भी पढ़ें- GHKKPM Upcoming Twist: सवि की जिंदगी बर्बाद करेगा समरुद्ध, शो में आएगा धमाकेदार ट्विस्ट
टेलीचक्कर की रिपोर्ट के अनुसार, लाइव फीड में दिखाया गया है कि पूजा भट्ट घर से बाहर आ गई हैं। एक्ट्रेस अपने मेडिकल रिजन की वजह से शो से बाहर हुई है। डॉक्टर के मुताबिक उनके कुछ टेस्ट होने हैं जैसे ही टेस्ट हो जाएंगे। पूजा घर में वापस आएंगी।
घर से बाहर हुईं पूजा भट्ट
पूजा भट्ट के जाने से बेबिका को शॉक लगता है। बेबिका पूजा के सबसे ज्यादा क्लोज है। दोनों एक- दूसरे के लिए हमेशा स्टैंड लेते हैं। इस हफ्ते वीकेंड का वार पर सलमान ने जहां जिया शंकर की क्लास लगाई। इसके अलावा शो के होस्ट सलमान ने मनीषा रानी को बताया कि वो गेम में कितनी गलत जा रही हैं। वो गेम नहीं लग रही है। जिया गेम में अपनी दोस्ती साबित करने के लिए अभिषेक मल्हान को उनकी कैप्टेंसी वापस दिलाती है। इसका मतलब है कि अभिषेक घर में दोबारा कैप्टन बन सकेंगे।
