टीवी मसाला

Bigg Boss OTT से बाहर आते ही Falaq Naaz को हो रही है Avinash Sachdev की फिक्र, बाक़ी घरवालों के साथ रिश्ते पर भी की खुलकर बात

Bigg Boss OTT 2 : घर से बाहर आने के बाद फलक ने zoom के साथ खास इंटरव्यू में अपना अनुभव शेयर किया साथ ही बताया कि घर में उसके रिश्ते सबके साथ कैसे थे।यहाँ पढ़े फलक नाज ने बिग बॉस के बारे में क्या क्या कहा

Image

BIGG BOSS OTT 2 Falq Naaz

Bigg Boss OTT 2 : बिग बॉस ओटीटी के इस हफ्ते के एविक्शन में फलक नाज ( Falaq Naaz) को घर से बाहर कर दिया गया है। फलक के जाने से घर में अविनाश सचदेव और जिया शंकर काफ़ी उदास नजर आ रहे हैं। अब घर से बाहर आने के बाद फलक ने zoom के साथ खास इंटरव्यू में अपना अनुभव शेयर किया साथ ही बताया कि घर में उसके रिश्ते सबके साथ कैसे थे।यहाँ पढ़े फलक नाज ने बिग बॉस के बारे में क्या क्या कहा

जानती थी घर से निकलूँगी

एलिमिनेट होने की बात पर फलक ने कहा कि मुझे पता था अगला एलिमिनेशन मेरा हो सकता है मैं इसके लिए तैयार थी। जहां तक घरवालों की बात है उन्हें लगता है कि मैं एक कमजोर खिलाड़ी हूँ जो खेलना नहीं चाहती लेकिन मैं बता दुं कि मैं भी जीतना चाहती थी और अपने हक के लिए खड़ी होना चाहती थी। मैं ऐसी इंसान हूँ जो बोलती कम है और करती ज्यादा है। फलक ने आगे कहा कि मैं जितने भी दिन बिग बॉस के घर में रही सब अच्छा था मैं उसे बुरा नहीं कहूँगी , जब मैंने बाहर आकर देखा कि मेरे फैंस मुझे सपोर्ट कर रहे हैं मुझे अच्छा लगा।

अविनाश को लेकर हुई इमोशनलअविनाश सचदेव के साथ अपनी बॉडिंग पर बात करते हुए फलक ने कहा कि अविनाश ने मेरा बहुत ज्यादा साथ दिया। वह हमेशा मेरे साथ खड़ा रहा मुझे उस पर गर्व है। अब वह घर में अकेला हो गया है लेकिन मैं चाहती हूँ वह अच्छे से खेले और पूरे दिल से खेले। शायद मैं उसकी कमजोरी थी लेकिन अब मैं भी बाहर आ गई हूँ उसे अब और हिम्मत से खेलना होगा। साथ ही फलक ने कहा कि मैं चाहती हूँ घर के अंदर हुई बातों का घर के बाहर फर्क़ नहीं पड़ना चाहिए। मैं आशा करती हूँ बाहर आकर सब ठीक हो जाए।

TNN Entertainment Desk
TNN एंटरटेनमेंट डेस्क author

मनोरंजन जगत में हर दिन होने वाली हलचल के लिए टाइम्स नाउ नवभारत एंटरटेनमेंट के साथ जुड़िए। यहां आपको बॉलीवुड, हॉलीवुड, साउथ फिल्म इंडस्ट्री, ओटीटी और टीवी इंडस्ट्री से जुड़ी हर बड़ी खबर पढ़ने को मिलेगी। अगर आप मनोरंजन जगत की खबरों से खुद को अपडेट रखना चाहते हैं तो टाइम्स नाउ नवभारत एंटरटेनमेंट आपके लिए वन स्टॉप डेस्टिनेशन साबित हो सकती है, जहां आपको सभी बड़ी खबरें एक जगह-एक साथ पढ़ने को मिलेंगी। टाइम्स नाउ एंटरटेनमेंट पर लेटेस्ट खबरों के साथ-साथ सेलेब ट्रिविया, फ्लैशबैक स्टोरीज, इंडस्ट्री इनसाइड रिपोर्ट्स और बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स भी पढ़ने को मिलेंगी।

और पढ़ें
End of Article