Bigg Boss Ott 2: वीकेंड पर टूटा पूजा भट्ट के सब्र का बांध, सलमान खान के सामने फूट-फूट कर रोन लगीं एक्ट्रेस

  • Authored by: प्रियंका झा
  • Updated Aug 6, 2023, 10:16 AM IST

Bigg Boss Ott 2: इस हफ्ते वीकेंड का वार काफी हाईवोल्टेज ड्रामा से भरपूर रहा। वीकेंड पर पूजा काफी उदास नजर आती हैं। सलमान उनसे पूछते हैं कि क्या हुआ पूजा। पूजा सलमान के सामने काफी इमोशनल हो जाती है। वो कहती हैं कि घर में जिस लेवल का बर्ताव है उससे परेशान हो गया है।

Bigg Boss Ott 2: रियलिटी शो बिग बॉस ओटीटी 2 दर्शकों को खूब एंटरटेन कर रहा है। इस हफ्ते वीकेंड का वार काफी धमाकेदार रहा। सलमान खान (Salman Khan) ने वीकेंड पर अभिषेक मल्हान (Abhishek Malhan) को जमकर फटकार लगाई। वीकेंड पर पूजा भट्ट (Pooja Bhatt) काफी मायूस नजर आती हैं। सलमान पूजा से पूछते हैं कि तुम इतनी उदास क्यों लग रही हो। पूजा कहती हैं कि मैं काफी दुखी हूं। वो कहती हैं कि घर में जिस लेवल का बर्ताव है उससे काफी दुखी हूं।

मुझे नहीं लगता हैं कि हम उस उम्र में ऐसे थे। ऐसा लगता है कि हमने लाइफ में कुछ अचीव ही नहीं किया है। पूजा काफी इमोशनल हो जाती हैं।सलमान आगे कहते हैं कि बहुत गलत हो रहा है। इस घर के अंदर जो चीजें हो रही है वो बहुत गलत हो रही हैं।

End of Feed