टीवी मसाला

Anupama 06 August Spoiler : पाखी के जीवन पर मंडरा रहा है नया खतरा, अनुपमा की राह अब नहीं होगी आसान !!!

Anupama 06 August Spoiler :आगे आने वाले एपिसोड में दिखाया जाएगा कि अनुपमा को एक बार फिर से बुरा सपना आता है उसे सपने में पाखी के मरने की खबर मिलती है पूरा एपिसोड जानने के लिए पढ़े ये रिपोर्ट

Image

Anupama 06 August Spoiler

Anupama 06 August Spoiler : रूपाली गांगुली( Rupali Ganguly) और गौरव खन्ना ( Gaurav Khanna) फेम शो अनुपमा अपनी मजेदार कहानी से फैंस के बीच छाया हुआ है। शो में हर रोज नए धमाके हो रहे हैं जिसकी वजह से स्टार प्लस शो टीआरपी में आगे बढ़ रहा है। अनुपमा के पिछले एपिसोड की बात करें तो वनराज आधी रात को अनुपमा से मिलने आता है और अपने मन में चल रहे तूफान को बताता है।आगे आने वाले एपिसोड में दिखाया जाएगा कि अनुपमा को एक बार फिर से बुरा सपना आता है उसे सपने में पाखी के मरने की खबर मिलती है पूरा एपिसोड जानने के लिए पढ़े ये रिपोर्ट

पाखी की मौत की आएगी खबर

शो की शुरुआत में दिखाया जाता है कि पाखी अनुपमा से मिलने उसके कमरे में आती है और उसकी आँखों में आंसू होते हैं। अनु अपनी बेटी से पूछती है कोई बात है क्या तभी पाखी मना कर देती है और अपनी मम्मी को गले लगा लेती है। कुछ समय बाद अनुपमा को एक बुरा सपना आता है जिसमें वह परेशान होकर पाखी को ढूँढती है लेकिन वह कहीं नहीं मिलती, सपने में अनुज उसको खबर देता है कि पाखी इस दुनिया में नहीं रही। यह सुनकर अनुपमा नींद से उठती है और रोने लगती है। अनुज अनुपमा को सम्भालते हुए उसे समझाता है और कहता है कि सब ठीक है पाखी को कुछ नहीं हुआ।

शाह हाउस ही रहेगी काव्या

शो में एंटरटेनमेंट का डोज यही खत्म नहीं होगा आगे दिखाया जाएगा कि काव्या अपना सामान पैक करती है और घर से जाने लगती है तभी वनराज उसका हाथ पकड़ लेता है और उसे रोकता है। वनराज कहता है कि मैंने बहुत दिनों बाद अपने परिवार को खुश देखा है तुम चली गई तो सब फिर से उदास हो जाएंगे, तुम यही रुको। जाते-जाते वनराज काव्या से कहता है कि हम इस घर में रहेंगे लेकिन मुझसे कोई उम्मीद मत रखना।

archana vashisht
अर्चना वशिष्ठauthor

अर्चना वशिष्ठ पिछले तीन वर्षों से मीडिया इंडस्ट्री का हिस्सा रही हैं। उन्हें ट्रेंडी और एंगेजिंग स्टाइल में एंटरटेनमेंट खबरें लिखना बेहद पसंद है। वह अब तक 3200 से अधिक आर्टिकल लिख चुकी हैं। अर्चना बॉलीवुड की स्पाइसी गॉसिप, ट्रेंडिंग अपडेट्स, और स्टार्स के इंटरव्यू खोजने और उन्हें रोचक तरीके से प्रस्तुत करने में हमेशा आगे रहती हैं। अर्चना को यात्रा करना, किताबें पढ़ना और डांस करना पसंद है, जो उनकी रचनात्मकता को और निखारते हैं।

और पढ़ें
End of Article