Bigg Boss OTT 2: बिग बॉस ओटीटी सीजन 2 के लेटेस्ट एपिसोड में अविनाश सचदेव की जबरदस्त गेम देखने को मिली है। इस एपिसोड में बिग बॉस अविनाश सचदेव को एक सीक्रेट टास्क देते हैं। अगर अविनाश इस टास्क को पूरा करने में कामयाब रहते हैं तो वह एल्विश को कप्तानी से हटा देंगे और घर में नए कप्तान का चुनाव किया जाएगा। इस बीच घर में कई लड़ाई-झगड़े भी देखने को मिलते हैं। सीक्रेट टास्क में बिग बॉस, अविनाश को तीन काम करने के लिए कहते हैं। पहला जिया शंकर को एल्विश यादव को अपने हाथ से बनी कोई भी चीज खिलानी है। वहीं दूसरा फलक नाज को एल्विश यादव के सिर की मालिश करनी है और उनकी तारफी भी, वही तीना अविनाश को एल्विश यादव की कुर्सी पर बैठकर लगभग पांच मिनट तक उनकी बुराई करनी है। अगर वह यह तीनों टास्क पूरे करने में कामयाब होते हैं तो एल्विश यादव की कप्तानी छिन जाएगी।
अविनाश सचदेव ने छीनी एल्विश की कप्तानी
बिग बॉस के तीनों सीक्रेट टास्क अविनाश सचदेव पूरा कर लेते हैं। जिसके साथ ही एल्विश यादव की कप्तानी भी छिन जाती है। इस सीक्रेंट टास्क के बीच में पूजा भट्ट और अभिषेक मल्हान को शक भी होता है, लेकिन एल्विश यादव उनकी बात नहीं सुनते। जिसका खामियाजा उन्हें कप्तानी गंवा कर देना पड़ता है। अब बिग बॉस के घर में नया कैप्टेंसी टास्क होने वाला है।
