Bigg Boss OTT 2: 'अब मैं शांति से मर सकता हूं' बिग बॉस के घर में Mahesh Bhatt ने क्यों बोली ये बात?

  • Authored by: माधव शर्मा
  • Updated Aug 3, 2023, 08:17 AM IST

Bigg Boss OTT 2: बिग बॉस ओटीटी सीजन 2 में बॉलीवुड एक्ट्रेस पूजा भट्ट से मिलने के लिए उनके पिता महेश भट्ट से घर में एंट्री मारी है। बिग बॉस के घर में महेश भट्ट ने कई खुलासे किए हैं। महेश भट्ट को घर में देखना दर्शकों के लिए भी काफी एंटरटेनिंग रहा है। उन्होंने अपनी बेटी पूजा भट्ट से कुछ ऐसा कहा जिसे सुनकर हर कोई दंग रह गया है।

Bigg Boss OTT 2: बिग बॉस ओटीटी सीजन 2 में बॉलीवुड एक्ट्रेस पूजा भट्ट (Pooja Bhatt) भी नजर आ रही हैं, फैमिली वीक में अपनी बेटी से मिलने के लिए महेश भट्ट ने एंट्री मारी है। बिग बॉस में फैमिली वीक पूरा हो गया है, सभी कंटेस्टेंट्स के घरवाले उनसे मिलकर अब वापस लौट चुके हैं। इस बीच बिग बॉस के घर में लड़ाई झगड़े नहीं बल्कि खुशी और आंसू देखने को मिले हैं। अपने परिवार से मिलकर हर कोई इमोशनल हो गया है। इस बीच बिग बॉस के घर से निकलते वक्त महेश भट्ट ने अपनी बेटी पूजा भट्ट से कुछ ऐसा कहा, जिसे सुनकर हर कोई हैरान रह गया है। उन्होंने साफ-साफ शब्दों में कहा कि अब वह शांति से मर सकते हैं। जिसके बाद यूजर्स का मानना है कि अभी तक भला उन्हें क्या चिंता सताए जा रही थी।

End of Feed