टीवी मसाला

Bigg Boss OTT 2:Elvish Yadav को तंग करने लगा है मनीषा रानी का प्यार, क्या घरवालों के डर से बना रहे हैं दूरियां?

  • Authored by: माधव शर्मा
  • Updated Aug 3, 2023, 08:27 AM IST

Bigg Boss OTT 2: बिग बॉस ओटीटी सीजन 2 में मनीषा रानी पहले ही एल्विश यादव को लेकर अपनी फीलिंग्स जाहिर कर चुके हैं। वह अक्सर एल्विश के साथ फ्लर्ट करती हुई भी नजर आती हैं, हालांकि अब एल्विश का रिएक्शन देखकर साफ पता चल रहा है कि वह मनीषा की फ्लर्टिंग से परेशान आ चुके हैं।

Image

Bigg boss ott 2 elvish yadav is irritated with manisha rani flirting

Bigg Boss OTT 2: बिग बॉस ओटीटी सीजन 2 में मनीषा रानी को एंटरटेनमेंट का फुल डोज बताया जा रहा है। जब से घर में एल्विश यादव को वाइल्ड कार्ड एंट्री हुई है, तब से यह डोज डबल हो गया है। बिग बॉस के घर में मनीषा रानी अक्सर एल्विश यादव के साथ फ्लर्ट करती नजर आती हैं, जो शुरू-शुरू में काफी अच्छा लगता था, हालांकि अब धीरे-धीरे यह दर्शकों के साथ ही एल्विश यादव को भी इरीटेट करने लगा है। यह एल्विश यादव ने भी साफ कर दिया है। बिग बॉस ओटीटी 2 के लेटेस्ट एपिसोड में एल्विश यादव ने मनीषा रानी से साफ-साफ कह दिया है कि अब उन्हें ये फ्लर्टिंग कम कर देनी चाहिए। एल्विश यादव का ये कमेंट सुनने के बाद ज्यादातर दर्शकों का भी यही मानना है कि मनीषा की फ्लर्टिंग से अब तंग आ गए हैं।

एल्विश यादव इस वजह से बना रहे हैं दूरियां

सोशल मीडिया पर कई लोगों को मानना है कि एल्विश यादव बेशक काफी कूल बनते हैं, लेकिन प्यार के चक्कर में उनके घर वाले काफी सख्त हैं, फैमिली वीक में एल्विश के पापा की एंट्री के बाद यह साफी भी हो गया है। इसी वजह से एल्विश यादव, मनीषा रानी को कई बार बोल चुके हैं कि उन्हें ये फ्लर्टिंग बंद कर देनी चाहिए, यह खुद मनीषा के लिए अच्छा है। अभिषेक मलहान भी मनीषा को यही समझाते हुए नजर आए हैं।

माधव शर्मा
माधव शर्माauthor

माधव शर्मा, टाइम्स नाउ नवभारत, (Timesnowhindi.com) में बतौर कॉपी राइटर जून 2022 से जुड़े हैं। इससे पहले वह India TV में भी काम कर चुके हैं। वह दिल्ली के ही रहने वाले हैं। वह इतिहास, राजनीति और अर्थशास्त्र के अलावा भूगोल के विद्यार्थी रहे हैं और इन विषयों में खास दिलचस्पी रखते हैं। उन्होंने बेनेट यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया है। उनका सबसे पसंदीदा विषय मनोरंजन की चटपटी खबरे हैं उन्हें लिखना बहुत पसंद है परंतु एक अलग अंदाज से, वह क्रिकेट खेलना और देखना भी दोनों पसंद करते हैं। वह शांत स्वभाव के हैं और बातों को सही तरह से रखना जानते हैं।

और पढ़ें
End of Article