Bigg Boss Ott 2: सलमान खान (Salman khan) का शो बिग बॉस ओटीटी 2 दर्शकों को खूब एंटरटने कर रहे हैं। इस हफ्ते का वीकेंड का वार काफी धमाकेदार रहा। वीकेंड पर सलमान ने एल्विश यादव (Elvish Yadav) और बेबिका की क्लास लगाई थी। शो के होस्ट सलमान ने मनीषा रानी को भी सलाह दी कि वो गेम को लेकर सीरियस हो जाए। उन्हें खुद पर ओवर कॉन्फिडेंस नहीं होना चाहिए। इस हफ्ते घर में नॉमिनेश टास्क हुआ है।
bigg boss ott 2 (credit pic: instagram)
नॉमिनेशन में इस बार मनीषा रानी, जाद हदीद, अविनाश सचदेव और जिया शंकर नॉमिनेटेड हैं। पूजा भट्ट, एल्विश यादव, अभिषेक मल्हान और बेबिका ध्रुवे इस हफ्ते घर से बेघर होने से बच गए हैं। घर में एल्विश और अभिषेक के अलावा सभी कंटेस्टेंट्स मनीषा रानी को टारगेट करेंगे।
ये कंटेस्टेंट्स हुए नॉमिनेटेड
मेकर्स ने नॉमिनेशन का प्रोमो वीडियो शेयर किया है। वीडियो में सभी सदस्य एक- दूसरे को नॉमिनेट करते हुए नजर आ रहे हैं। इस हफ्ते 4 सदस्य घर से बेघर होने के लिए नॉमिनेटेड है। नॉमिनेटेड सदस्य में इस बार फिर से मनीषा रानी का नाम शामिल है। घर में मनीषा की दुश्मनी सबसे बढ़ती जा रही है।
इस हफ्ते आशिका भाटिया बेघर हो गई है। आशिका के जाने से मनीषा रानी फूट-फूटकर रोती है। मनीषा को इस तरह से रोते हुए देखकर पूजा और जिया मजाक बनाते हैं। पूजा बेबिका से कहती हैं कि अगर तुम मेरे लिए इस तरह से नहीं रोईं तो तुम देख लेना।
