टीवी मसाला

KKK 13 : Soundous Moufakir को करना पड़ा Rohit Shetty के गुस्से का सामना, अर्जित के साथ कोऑर्डिनेट न करने की वजह से लगी फटकार

Khatron Ke Khiladi 13 : वहीं बीती रात हुए जोड़ी स्पेशल टास्क में रोहित शेट्टी टास्क के दौरान सौंदस मौफाकिर पर भड़क गए और अर्जित को परेशान करने की वजह से सौंदस को लताड़ लगा दी। आइए जानते है क्या है पूरा मामला

Image

khatron ke khiladi 13 rohit shetty get angry on soundous moufakir for hurting arjit taneja

Khatron Ke Khiladi 13 : टीवी रियलिटी शो खतरों की खिलाड़ी सीजन 13 इस बार और ज़्यादा खतरनाक स्टंट के साथ फैंस को एंटरटेन कर रहा है। इस बार टीवी के नामी कलाकार रोहित शेट्टी ( Rohit Shetty) के खतरों का सामना कर रहे हैं। वहीं बीती रात हुए जोड़ी स्पेशल टास्क में रोहित शेट्टी टास्क के दौरान सौंदस मौफाकिर पर भड़क गए और अर्जित को परेशान करने की वजह से सौंदस को लताड़ लगा दी। आइए जानते है क्या है पूरा मामला

बीती रात हुए जोड़ी टास्क में रोहित शेट्टी ने टास्क के लिए ऐश्वर्या और अंजुम , सौंदस और अर्जित की जोड़ी बनाई तो वहीं अर्चना और शीजान ने टास्क के लिए हाथ मिलाया। हुआ यह कि अर्चना और शीजान के बीच सही कोर्डिनेशन न होने की वजह से वह टास्क जैसे-तैसे पूरा कर पाए। ऐश्वर्या और अंजुम ने ज़्यादा टाइम में टास्क पूरा किया। वहीं दूसरी तरफ सौंदस और अर्जित दोनों का भी संतुलन बिगड़ गया।

दरअसल सौंदस टास्क करते समय अर्जित की बात नहीं सुन रही थी उसने अर्जित को पानी में साँस लेने का मौका नहीं दिया और उसके रोकने पर भी सीढ़ी पर चढ़ गई। ये सब देखकर रोहित को गुस्सा आ गया और उन्होंने तुरंत टास्क को रोक दिया। रोहित ने सौंदस को फटकार लगाते हुए कहा कि तुम उसकी बात नहीं सुन रही हो जिसकी वजह से उसे परेशानी हो रही है साथ ही उसे चोट भी लग गई। इसके बाद सौंदस ने अर्जित की बात सुनते हुए टास्क पूरा किया और जीत गई।

बाद में शो होस्ट रोहित शेट्टी ने दोनों की चुटकी लेते हुए कहा कि शिव ये दोनों टास्क के दौरान एक दूसरे को बाबू- बेबी कह रहे थे, अर्जित कब से बेबी हो गया। शिव ठाकरे का मजाक बनाते हुए रोहित ने कहा कि अर्जित को अपनी बेबी मिल गई है तुम कहां पीछे रह गए।

archana vashisht
अर्चना वशिष्ठauthor

अर्चना वशिष्ठ पिछले तीन वर्षों से मीडिया इंडस्ट्री का हिस्सा रही हैं। उन्हें ट्रेंडी और एंगेजिंग स्टाइल में एंटरटेनमेंट खबरें लिखना बेहद पसंद है। वह अब तक 3200 से अधिक आर्टिकल लिख चुकी हैं। अर्चना बॉलीवुड की स्पाइसी गॉसिप, ट्रेंडिंग अपडेट्स, और स्टार्स के इंटरव्यू खोजने और उन्हें रोचक तरीके से प्रस्तुत करने में हमेशा आगे रहती हैं। अर्चना को यात्रा करना, किताबें पढ़ना और डांस करना पसंद है, जो उनकी रचनात्मकता को और निखारते हैं।

और पढ़ें
End of Article