Bigg Boss Ott 2: बिग बॉस ओटीटी 2 का धमाकेदार फिनाले शुरू हो गया है। इस बार का फिनाले सितारों से सजा है। एल्विश यादव, मनीषा रानी और अभिषेक मल्हान बने टॉप 3 कंटेस्टेंट। इस बार की ट्रॉफी कौन ले जाता है। ये देखना दिलचस्प होने वाला है। घर में आयुष्मान खुराना और अनन्या पांडे की एंट्री हो गई है। दोनों अपनी फिल्म ड्रीम गर्ल 2 के प्रमोशन के लिए पहुंचे थे। आयुष्मान और अनन्या ने मनीषा रानी को फिनाले की रेस बाहर कर दिया है। इसका मतलब है कि शो के टॉप 2 फाइनलिस्ट अभिषेक मल्हान और एल्विश यादव है।
manisha rani evicted (credit pic: instagram)
मनीषा रानी हुईं घर से बाहर
मनीषा रानी का विनर बनने का सपना टूट गया है। टॉप 2 फाइनलिस्ट के लिए 15 मिनट की लाइव वोटिंग खोल दी गई है। ये 15 मिनट गेम को पलट सकता है। मनीषा रानी को पूरी उम्मीद थी कि वो शो की विनर बन सकती है। मनीषा ने पहले ही हफ्ते से घर में फैंस को जमकर एंटरटेन किया। मनीषा रानी घर से बाहर आते ही सलमान के साथ फ्लर्ट करती है। वो स्टेज पर अपने पापा के साथ जमकर डांस करती हैं।
अभिषेक मल्हान और एल्विश यादव घर के टॉप 2 कंटेस्टेंट बने हैं। भले ही घर में एल्विश और अभिषेक की अच्छी दोस्त है। लेकिन सोशल मीडिया पर दोनों के फैंस के बीच में वॉर चल रही है। हर कोई विनर का नाम जानने के लिए काफी एक्साइटेड है।
