टीवी मसाला

Bigg Boss Ott 2: बिग बॉस 17 में नजर आएंगी टीवी की ये हसीना! मेकर्स ने किया खुलासा

  • Authored by: प्रियंका झा
  • Updated Aug 12, 2023, 02:23 PM IST

Bigg Boss Ott 2: बिग बॉस ओटीटी 2 अपने फिनाले वीक में है। सभी शो के विनर का नाम जान के लिए एक्साइटेड है। मेकर्स ने शो का नया प्रोमो शेयर किया है। प्रोमो में मेकर्स ने अपकमिंग सीजन के कंटेस्टेंट के नाम की तरफ हिंट दिया है। इस वीडियो ने फैंस की उत्सुकता को बढ़ा दिया है।

Image

Bigg boss Ott 2 (credit pic: instagram)

Bigg Boss Ott 2: सलमान खान (Salman Khan) का रियलिटी शो बिग बॉस ओटीटी 2 (Bigg Boss Ott 2) अपने आखिरी पड़ाव पर है। शो का फिनाले होने में कुछ ही दिन बचे हैं। घर के टॉप 5 कंटेस्टेंट्स आखिरी हफ्ते में दर्शकों को भरपूर एंटरटेन कर रहे हैं। घर में टास्क के दौरान घरवालों ने एक- दूसरे को जमकर रोस्ट किया। फिनाले वीक में अभिषेक मल्हान और एल्विश यादव के बीच में टशन देखने को मिल रही है।

दोनों को एक- दूसरे को कुछ बातें बुरी लगी। इसके बारे में दोनों कई बार बात भी कर चुके हैं। बिग बॉस ओटीटी 2 के खत्म होने के कुछ समय बाद बिग बॉस 17 शुरू हो जाएगा। मेकर्स ने एक प्रोमो शेयर किया है। प्रोमो में खतरों के खिलाड़ी 13 के सदस्य नजर आ रहे हैं। वीडियो में अर्चना सिंह, ऐश्वर्या शर्मा, शिव ठाकरे नजर आते है। बिग बॉस कहते हैं कि मैं आप लोगों से बात करने आया हूं। इस पर अर्चना कहती है कि बिग बॉस आपको मेरी याद नहीं आती है। इस पर बिग बॉस उसे शट अप कहते हैं।

क्या बिग बॉस 17 में नजर आएंगी ऐश्वर्या शर्मा

वो आगे ऐश्वर्या से कहते हैं एक अर्चना हो जाए। ऐश्वर्या अर्चना की मिमक्री करते हुए नजर आती है। ये टैलेंट को 100 कैमरों के सामने दिखना चाहिए। हमारे दरवाजे आपके लिए जरूर खुले हुए हैं। क्या खतरों के खिलाड़ी 13 के बाद ऐश्वर्या लेंगे बिग बॉस 17 में हिस्सा। एक्ट्रेस ने अभी तक कोई कंफर्मेशन नहीं दिया है। ऐश्वर्या को शो गुम है किसी के प्यार में से घर-घर में पहचान मिली थी। एक्ट्रेस ने इस शो में पत्रलेखा का किरदार निभाया था।

प्रियंका झा
प्रियंका झाauthor

मेरा नाम प्रियंका झा है। मैं टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी राइटर साल 2022 से जुड़ी हुई हूं। मीडिया में मुझे काम करने का 4 साल से ज्यादा का अनुभव है। मैंने अपने करियर की शुरूआत टीवी 9 भारतवर्ष से बतौर सब एडिटर की थी। इसके अलावा बतौर कंटेंट राइटर मैं कुछ महीनों इनशॉट्स टीम का हिस्सा भी रहीं हूं । मुझे हेल्थ और मनोरंजन की खबरें पढ़ने और लिखने में दिलचस्पी है। मैंने अपने करियर में हेल्थ, लाइफस्टाइल और मनोरंजन जैसी अलग-अलग बीट्स पर काम किया है। मैंने दिल्ली विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है। इसके अलावा मैंने भारतीय विद्या भवन से पब्लिक रिलेशन में डिप्लोमा और गुरु जाम्बेश्वर यूनिवर्सिटी से मास्टर्स की डिग्री ली है।

और पढ़ें
End of Article