Bigg Boss Ott 2: रियलिटी शो बिग बॉस ओटीटी 2 को लेकर सोशल मीडिया पर जबरदस्त बज बना हुआ है। मेकर्स ने हाल ही में शो का एंथम सॉन्ग रिलीज किया है। एंथम सॉन्ग में सलमान खान और रफ्तार नजर आ रहे हैं। शो का नया प्रोमो दर्शकों को बेहद पसंद आ रहा है। प्रोमो वीडियो में सलमान और रफ्तार हुक स्टेप करते हुए नजर आ रहे हैं। मेकर्स ने शो के प्रोमो को शेयर करते हए कैप्शन लिखा है। जनता ही इस बार असली बॉस है।
salman khan bigg boss ott 2 (credit pic: instagram)
बिग बॉस ओटीटी 2 इस महीने 17 जून से ऑन एयर हो गया। इस बार का सीजन सलमान खान होस्ट करेंगे। शो का दूसरा सीजन भी काफी धमाकेदार होने वाला है।
राज कुंद्रा बनेंगे बिग बॉस ओटीटी 2 का हिस्सा
मेकर्स शो के लिए टीवी के चहेते सितारों को अप्रोच कर रहे हैं। पिंकविला की रिपोर्ट के अनुसार, मेकर्स ने शो के लिए शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा और कॉमेडियन कुणाल कामरा को अप्रोच किया है। अभी तक इस बात को मेकर्स ने कंफर्म नहीं किया है। बिग बॉस ओटीटी 2 में जनता की बड़ी भागेदारी होगी। ऑडियंस कंटेस्टेंट्स को अलग-अलग परिस्थितियों में डालेंगे। इतना ही नहीं दर्शक कंटेस्टेंट्स के साथ लाइव चैट भी कर सकते हैं।
शो में जनता का राशन टास्क से लेकर एलिमिनेशन तक में योगदान रहेगा। शो का नया प्रोमो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस बार का बिग बॉस ओटीटी 2 काफी ग्रैंड होने वाला है। बिग बॉस ओटीटी 2 के लिए फैजल शेख, अंजलि अरोड़ा, अविनाश सचदेवा, आसिम रियाज समेत कई लोगों का नाम सामने आया है। बिग बॉस ओटीटी का पहला सीजन करण जौहर ने होस्ट किया था। शो का पिछला सीजन दिव्या अग्रवाल ने जीता था।
