टीवी मसाला

Bigg Boss Ott 2: सलमान खान के शो में नजर आएंगे शिल्पा शेट्टी के पति! फैंस को लगा झटका

  • Authored by: प्रियंका झा
  • Updated Jun 9, 2023, 05:35 PM IST

Bigg Boss Ott 2: टीवी के पॉपुलर रियलिटी शो बिग बॉस ओटीटी को लेकर जबरदस्त बज बना हुआ है। मेकर्स ने शो के लिए शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा को अप्रोच किया है। इसके अलावा शो में कॉमेडियन कुणाल कामरा भी दिखाई देंगे।

Image

salman khan bigg boss ott 2 (credit pic: instagram)

Bigg Boss Ott 2: रियलिटी शो बिग बॉस ओटीटी 2 को लेकर सोशल मीडिया पर जबरदस्त बज बना हुआ है। मेकर्स ने हाल ही में शो का एंथम सॉन्ग रिलीज किया है। एंथम सॉन्ग में सलमान खान और रफ्तार नजर आ रहे हैं। शो का नया प्रोमो दर्शकों को बेहद पसंद आ रहा है। प्रोमो वीडियो में सलमान और रफ्तार हुक स्टेप करते हुए नजर आ रहे हैं। मेकर्स ने शो के प्रोमो को शेयर करते हए कैप्शन लिखा है। जनता ही इस बार असली बॉस है।

बिग बॉस ओटीटी 2 इस महीने 17 जून से ऑन एयर हो गया। इस बार का सीजन सलमान खान होस्ट करेंगे। शो का दूसरा सीजन भी काफी धमाकेदार होने वाला है।

राज कुंद्रा बनेंगे बिग बॉस ओटीटी 2 का हिस्सा

मेकर्स शो के लिए टीवी के चहेते सितारों को अप्रोच कर रहे हैं। पिंकविला की रिपोर्ट के अनुसार, मेकर्स ने शो के लिए शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा और कॉमेडियन कुणाल कामरा को अप्रोच किया है। अभी तक इस बात को मेकर्स ने कंफर्म नहीं किया है। बिग बॉस ओटीटी 2 में जनता की बड़ी भागेदारी होगी। ऑडियंस कंटेस्टेंट्स को अलग-अलग परिस्थितियों में डालेंगे। इतना ही नहीं दर्शक कंटेस्टेंट्स के साथ लाइव चैट भी कर सकते हैं।

शो में जनता का राशन टास्क से लेकर एलिमिनेशन तक में योगदान रहेगा। शो का नया प्रोमो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस बार का बिग बॉस ओटीटी 2 काफी ग्रैंड होने वाला है। बिग बॉस ओटीटी 2 के लिए फैजल शेख, अंजलि अरोड़ा, अविनाश सचदेवा, आसिम रियाज समेत कई लोगों का नाम सामने आया है। बिग बॉस ओटीटी का पहला सीजन करण जौहर ने होस्ट किया था। शो का पिछला सीजन दिव्या अग्रवाल ने जीता था।

प्रियंका झा
प्रियंका झाauthor

मेरा नाम प्रियंका झा है। मैं टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी राइटर साल 2022 से जुड़ी हुई हूं। मीडिया में मुझे काम करने का 4 साल से ज्यादा का अनुभव है। मैंने अपने करियर की शुरूआत टीवी 9 भारतवर्ष से बतौर सब एडिटर की थी। इसके अलावा बतौर कंटेंट राइटर मैं कुछ महीनों इनशॉट्स टीम का हिस्सा भी रहीं हूं । मुझे हेल्थ और मनोरंजन की खबरें पढ़ने और लिखने में दिलचस्पी है। मैंने अपने करियर में हेल्थ, लाइफस्टाइल और मनोरंजन जैसी अलग-अलग बीट्स पर काम किया है। मैंने दिल्ली विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है। इसके अलावा मैंने भारतीय विद्या भवन से पब्लिक रिलेशन में डिप्लोमा और गुरु जाम्बेश्वर यूनिवर्सिटी से मास्टर्स की डिग्री ली है।

और पढ़ें
End of Article