Bigg Boss Ott 2: बिग बॉस के घर में कंटेस्टेंट्स हर दिन रंग बदलते हैं। जिया शंकर घर में अक्सर अपने परिवार के बारे में बात करने से बचती है। घर में पहली बार जिया ने अभिषेक से अपने परिवार के बारे में बात की। इस दौरान जिया काफी इमोशनल हो जाती है। नॉमिनेशन टास्क में जिया अपने दोस्तों को नॉमिनेट करती है। इस बात से उनके दोस्त काफी नाराज हो जाते हैं। अभिषेक जिया से कहता है कि उसे नॉमिनेशन में अपने दोस्तों का नाम नहीं लेना चाहिए था। जिया कहती हैं कि मैंने अपने लिए गेम खेला है।
एक्ट्रेस कहती हैं कि मुझे लगता है कि मेरे लिए ये बहुत जरूरी था। एक्ट्रेस अभिषेक को आगे बताती है कि बिना फादर फिगर के रहना बहुत मुश्किल होता है। इस पर अभिषेक पूछते हैं कि तुम्हारा भाई भी नहीं है। जिया कहती हैं कि मेरे घर में कोई मेल नहीं है। मैंने लाइफ में बहुत सारी मुश्किले झेली है। जिया कहती है किसी ने मेरी जैसी लाइफ नहीं जी है। मैंने अपनी लाइफ में वो जगह जाद को दी। लेकिन उसकी तरफ से चीजें वैसी नहीं थी।
जाद- अविनाश का हुआ जिया से झगड़ा
अभिषेक जिया से कहते हैं कि तुमने अपने लिए सही फैसला लिया है। लेकिन तुम्हें अपने दोस्तों के हिसाब से भी सोचना चाहिए थे। तुम्हारे ऐसा करने से चीजें खराब हो सकती हैं। जिया ने नॉमिनेशन में जाद और अविनाश का नाम लिया था। जाद जिया के नॉमिनेट करने पर हैरान रह जाते हैं। वो कहते हैं कि मैंने तुम्हें हर जगह सपोर्ट किया। तुमने मुझे धोखा दिया। तुम सांप हो। मैं तुम्हें कभी माफ नहीं करूंगा। इधर अविनाश भी जिया पर भड़क जाते हैं।
