बॉलीवुड

Jawan Teaser: जवान में धमाकेदार एक्शन करते दिखे शाहरुख खान, टीजर देख फैंस के खड़े हुए रोंगटे

  • Authored by: प्रियंका झा
  • Updated Jul 10, 2023, 10:46 AM IST

Shahrukh Khan Jawan Pevue: शाहरुख खान ने अपनी फिल्म जवान का टीजर रिलीज हो गया है। इस फिल्म का निर्देशन एटली ने किया है। शाहरुख और एटली की जोड़ी धमाल मचाने वाली है। जवान का प्री टीजर फैंस को बेहद पसंद आ रहा है। जवान इस साल 07 सिंतबर को रिलीज होगी।

Image

Shahrukh Khan Jawan (credit pic: instagram)

Shahrukh Khan Jawan Prevue: शाहरुख खान की मोस्ट अवेटेडड फिल्म जवान का प्रीव्यू रिलीज होगा। इस फिल्म को लेकर सोशल मीडिया पर जबरदस्त हाइप बनी हुई है। पठान (Pathaan) के बाद शाहरुख खान की ये दूसरी फिल्म है। किंग खान को नए अंदाज में देखने के लिए फैंस काफी एक्साइटेड हैं। जवान में शाहरुख को देखने के लिए काफी एक्साइटेड है। एक्टर ने फिल्म के प्रीव्यू से पहले छोटी सी क्लिप अपने ट्विटर अकाउंट पर शेयर की है। वीडियो में शाहरुख की हल्की झलक दिखाई दे रही है। इस वीडियो को शेयर करते हुए शाहरुख ने कैप्शन लिखा, मैं पुण्यू हूं या पाप हूं?... मैं भी आप हूं...

शाहरुख ने दिखाई जवान छोटी सी झलक

शाहरुख का ये वीडियो सोशल मीडिया पर छाया हुआ है। फैंस वीडियो पर लगातार रिएक्शन दे रहे हैं। इस फिल्म में शाहरुख के साथ नयनतारा, विजयसेतुपति, प्रियामणि, सान्या मल्होत्रा, सुनील ग्रोवर जैसे दमदार एक्टर नजर आने वाले हैं। जवान एक्शन थ्रिलर मूवी है। इस फिल्म का निर्देशन एटली ने किया है। एटली साउथ के जाने माने डायरेक्टर्स में से एक हैं। जवान से नयनतारा का लुक वायरल हुआ है। एक्ट्रेस फोटो में पिंक कलर के पैंटसूट में नजर आ रही थी। जवान इस साल 7 सितंबर को रिलीज होगी। जवान हिंदी, तमिल और तेलुगु भाषा में रिलीज होगी।

यहां देखें जवान का ट्रेलर

जवान के टीजर की शुरुआत शाहरुख खान के साथ होती है। शाहरुख खान कहते हैं कि मुझे नहीं पता मैं अच्छा हूं। बुरा हूं। मैं कौन हूं... टीजर में किंग खान धमाकेदार एक्शन करते हुए नजर आ रहे हैं। फिल्म के टीजर में दीपिका पादुकोण भी नजर आती है। दीपिका फिल्म में कैमियो रोल में नजर आएंगी।

शाहरुख जवान के अलावा राजकुमार हिरानी की फिल्म डंकी में भी नजर आएंगे। डंकी में शाहरुख के साथ तापसी पन्नू लीड रोल में है।

प्रियंका झा
प्रियंका झाauthor

मेरा नाम प्रियंका झा है। मैं टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी राइटर साल 2022 से जुड़ी हुई हूं। मीडिया में मुझे काम करने का 4 साल से ज्यादा का अनुभव है। मैंने अपने करियर की शुरूआत टीवी 9 भारतवर्ष से बतौर सब एडिटर की थी। इसके अलावा बतौर कंटेंट राइटर मैं कुछ महीनों इनशॉट्स टीम का हिस्सा भी रहीं हूं । मुझे हेल्थ और मनोरंजन की खबरें पढ़ने और लिखने में दिलचस्पी है। मैंने अपने करियर में हेल्थ, लाइफस्टाइल और मनोरंजन जैसी अलग-अलग बीट्स पर काम किया है। मैंने दिल्ली विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है। इसके अलावा मैंने भारतीय विद्या भवन से पब्लिक रिलेशन में डिप्लोमा और गुरु जाम्बेश्वर यूनिवर्सिटी से मास्टर्स की डिग्री ली है।

और पढ़ें
End of Article