Bigg Boss OTT 2: सलमान खान के रियलिटी शो बिग बॉस ओटीटी 2 (Bigg Boss OTT 2) भर दिन कई मजेदार होते जा रहा है। शो दर्शकों को हाई वोल्टेज एंटरटेनमेंट डोज भी दे रहा है। शो से जुडी हर अपडेट सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही होती है। शो के पिछले एपिसोड में दिखाया गया है कि जिया शंकर और अभिषेक मल्हान दोनों एक दूसरे से बात करते हुए नजर आते हैं। तभी जिया उन्हें बताती है क्यों उसने अभिषेक के साथ बैठकर बात करना छोड़ दिया है। टाइम्स नाउ नवभारत की इस रिपोर्ट में जानिए आखिर क्या है यह वजह।
Bigg Boss OTT 2: सलमान खान के रियलिटी शो बिग बॉस ओटीटी 2 के पिछले एपिसोड में देखने को मिला की जिया शंकर ने खुलासा करते हुए अभिषेक को बताया की क्यों वो उनके साथ अब बात करने नहीं बैठती हैं। टाइम्स नाउ नवभारत की इस रिपोर्ट में पढ़िए आखिर क्या है इस बात का कारण।
दरअसल अभिषेक मल्हान (Abhishek Malhan) और जिया एक दूसरे से बात कर रहे होते हैं। अभिषेक कहते हैं की वो इस घर में सबसे पहले मनीषा। एल्विश और जिया शंकर (Jiya Shankar) को ही पहले नंबर पर रखेंगे। इसी के साथ मैं तुम्हे वास्तव में अच्छे से नहीं जान पाया हूं। इसी बात का जवाब देते हुए जिया कहती है कि मैं तुम्हे अच्छे नहीं जानती क्यूंकि हम दोनों साथ में इतना साथ बैठे ही नहीं है। शुरुआत में जब मनीषा हमारे साथ बैठा करती थी और मैं कुछ कह देती थी। तो वो बाद में वो बातें लड़ाई झगडे में लेकर आती थी। मनीषा सिर्फ आग में घी डालने का काम करती है, इसी वजह से मैं तुम्हारे साथ बात करने नहीं बैठती हूं। इसी दौरान मनीषा चुपके से अभिषेक और जिया की बात सुन लेती है और एल्विश को जाकर बताती है। वो कहती है की जिया को सिर्फ अभिषेक में रूचि है।
