टीवी मसाला

Bigg Boss Ott 2: अभिषेक और अविनाश के बीच हुआ झगड़ा, दोनों ने एक- दूसरे पर उछाला कीचड़

  • Authored by: प्रियंका झा
  • Updated Aug 4, 2023, 07:03 PM IST

Bigg Boss Ott 2: बिग बॉस ओटीटी 2 अपने आखिरी हफ्ते में है। अभिषेक मल्हान टिकट टू फिनाले जीतकर इस हफ्ते के नए कैप्टन बन गए है। पिछले कुछ दिनों से लगातार अभिषेक और अविनाश के बीच में झगड़ा हो रहा है। एक बार फिर टास्क के दौरान दोनों ने जमकर एक- दूसरे को खरी- खोटी सुनाई

Image

Bigg boss Ott 2 (credit pic: instagram)

Bigg Boss Ott 2: सलमान खान का शो बिग बॉस ओटीटी 2 दर्शकों को खूब एंटरटेन कर रहा है। इस हफ्ते अभिषेक मल्हान घर के कप्तान है। घर का कप्तान बनने के बाद बिग बॉस एल्विश को सभी सदस्यों को उनकी गलतियों के हिसाब से सजा देने के लिए कहते हैं। अभिषेक सभी घरवालों को अलग-अलग सजा देते हैं। इस दौरान अभिषेक और अविनाश में झगड़ा हो जाता है। मेकर्स ने हाल ही में नया प्रोमो शेयर किया है। प्रोमो वीडियो में अविनाश अभिषेक की दी हुई सजा को करने से मना कर देते हैं।

वीडियो में अभिषेक कहता है कि अविनाश पीठ पीछे बात करता है। मैंने उसे कभी भी सामने से बोलते हुए नहीं देखा है। मैं इस सजा के लिए अविनाश को चुनता हूं। अविनाश सजा मानने से इंकार कर देते हैं। इस बात को लेकर दोनों में झगड़ा होता है।

अविनाश और अभिषेक में हुआ झगड़ा

अभिषेक अपनी दोस्त मनीषा रानी को जूते साफ करने की सजा देते हैं। अविनाश कहते हैं कि मनीषा ने अपनी चमक खो दी है। इसके अलावा बेबिका को कपड़े धोने की सजा देते हैं। अभिषेक मल्हान टिकट टू फिनाले जीतकर पहले फाइनलिस्ट बन चुके हैं। अभिषेक और पूजा भट्ट के बीच में ये टास्क हुआ था। इस हफ्ते घर से बेघर होने के लिए बेबिका, जिया, जाद और मनीषा रानी नॉमिनेटेड है। इस हफ्ते वीकेंड का वार काफी धमाकेदार होने वाला है।

प्रियंका झा
प्रियंका झाauthor

मेरा नाम प्रियंका झा है। मैं टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी राइटर साल 2022 से जुड़ी हुई हूं। मीडिया में मुझे काम करने का 4 साल से ज्यादा का अनुभव है। मैंने अपने करियर की शुरूआत टीवी 9 भारतवर्ष से बतौर सब एडिटर की थी। इसके अलावा बतौर कंटेंट राइटर मैं कुछ महीनों इनशॉट्स टीम का हिस्सा भी रहीं हूं । मुझे हेल्थ और मनोरंजन की खबरें पढ़ने और लिखने में दिलचस्पी है। मैंने अपने करियर में हेल्थ, लाइफस्टाइल और मनोरंजन जैसी अलग-अलग बीट्स पर काम किया है। मैंने दिल्ली विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है। इसके अलावा मैंने भारतीय विद्या भवन से पब्लिक रिलेशन में डिप्लोमा और गुरु जाम्बेश्वर यूनिवर्सिटी से मास्टर्स की डिग्री ली है।

और पढ़ें
End of Article