टीवी मसाला

Anupamaa Spoiler: अनुपमा की चौखट पर आधी रात पहुंचा वनराज, अधिक को अक्कल देगी पाखी

Anupamaa Spoiler: रुपाली गांगुली और गौरव खन्ना स्टारर सीरियल अनुपमा में आज देखने को मिलेगा की पाखी अधिक को उसके व्यवहार के लिए समझाएगी। वहीं दूसरी तरफ वनराज काव्या के धोके के सदमे में अनुपमा से मिलने आधी रात कपाड़िया हाउस पहुंच जाएगा।

Image

Anupamaa Spoiler: रुपाली गांगुली और गौरव खन्ना स्टारर सीरियल अनुपमा में आज देखने को मिलेगा की पाखी अधिक को उसके व्यवहार के लिए समझाएगी। वहीं दूसरी तरफ वनराज काव्या के धोके के सदमे में अनुपमा से मिलने आधी रात कपाड़िया हाउस पहुंच जाएगा।

Anupamaa Spoiler: रुपाली गांगुली (Rupali Ganguly) और गौरव खन्ना (Gaurav Khanna) स्टारर सीरियल अनुपमा में इन दिनों हाई वोल्टेज ड्रामा देखने को मिल रहा है। सीरियल के करंट ट्रैक को दर्शक काफी पसंद कर रहे हैं। अनुपमा के पिछले एपिसोड में दिखाया गया था कि अनुज और अनुपमा फैसला लेंगे की रोमिल इसी घर में रहेगा। वहीं दूसरी तरफ वनराज को अनुपमा को दिए धोके की याद आने लगती है और वो कहता है कि गलती की थी अनुपमा को धोका दे कर। भगवान इसी जन्म में सारे हिसाब किताब पुरे कर रहा है। इस रिपोर्ट में पढ़िए की आज सीरियल में क्या धमाका होने वाला है।

अनुज बताएगा अंकुश के अफेयर का सच

सीरियल अनुपमा (Anupamaa)के शुरुआत में दिखाया जाएगा कि अनुज अनुपमा को बताता है की अनुज का अफेयर कैसे शुरू हुआ था। अंकुश काम के सिलसिले से दिल्ली आया-जाया करता था, उस समय बरखा और उसके बीच कुछ भी ठीक नहीं चल रहा था। ऐसे में अंकुश की नजदीकियां किसी और औरत से होने लगी, लेकिन अब वो अपने ही बच्चे की जिम्मेदारी लेने से मना कर रही है। जिसे सुन अनुपमा कहती है की अगर रिश्ता नहीं निभाया जा रहा है तो तोड़ दो एक ही नाव में दो सवार ना हो। वहीं दूसरी तरफ पाखी अधिक को उसकी हरकतों के लिए प्यार से समझा रही होती है। आज तुमने मुझ पर हाथ उठाया मैं पुलिस के पास जा सकती थी, लेकिन जहां आज तुम हो मैं भी कल वहां पर थी। हम एक नए सिरे से रिश्ते की शुरुआत कर सकते हैं।

आधी रात को अनुपमा के पास आएगा वनराज

सीरियल में आगे दिखाया जाता है कि काव्या वनराज को सच बताने की कोशिश करती है, लेकिन वो बिना कुछ सुने घर से चला जाता है। ऐसे में काव्या अनुपमा को फोन कर बताती है कि उसने सच बताने की कोशिश की लेकिन वो चला गया। इसी दौरान वनराज अनुपमा से मिलने आधी रात घर के बाहर आ जाता है और कहता है कि तुमने मेरा दिया हुआ धोका कैसे बर्दाश्त किया था। अनुपमा गुस्से में कहती है कि इस बार आपके साथ गलत हुए लेकिन मैं पुरानी चीजों को याद नहीं करना चाहती हूं।

Khushboo Dogra
खुशबू डोगराauthor

खुशबू डोगरा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की सदस्य हैं। खुशबू ओटीटी, टीवी, बॉलीवुड और साउथ फिल्म इंडस्ट्री की दुनिया को गहराई से समझते हुए पाठकों तक उसकी रोचक जानकारी पहुंचाती रही हैं। चटपटी खबरें, गॉसिप और मनोरंजन से जुड़ी हर ट्रेंडिंग अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है और अबतक 4,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकी हैं। खुशबू टाइम्स नाउ के ‘टेली टॉक’ यूट्यूब चैनल के लिए वीडियो भी बनाती हैं, जिससे उनका ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस और कहानी कहने की शैली और निखरती है।

और पढ़ें
End of Article