Bigg Boss OTT 2: बिग बॉस ओटीटी सीजन में एल्विश यादव (Elvish Yadav) की एंट्री के बाद से ही गेम अब और भी ज्यादा इंटरेस्टिंग हो गया है। घर में फलक नाज, अविनाश सचदेव और जिया शंकर ये तीन ऐसे कंटेस्टेंट हैं जो एल्विश यादव के सख्त नफरत करते है, क्योंकि बिग बॉस में एंट्री के बाद से ही एल्विश ने इन तीनों से पंगा लेना शुरू कर दिया है। जिया शंकर और एल्विश यादव की भी कई बार बहस हो चुकी है। इस बीच बिग बॉस के लाइव फीड में दर्शकों को कुछ ऐसा देखने को मिला है, जिससे एल्विश यादव के फैंस आग बबूला हो गए हैं, और जिया की इस हरकत को शर्मनाक बता रहे हैं। दरअसल एल्विश, जिया से पीने के लिए एक ग्लास पानी मांगती है और जिया उनके पानी में साबुन घोलकर पिला देती हैं। जिसके बाद अब घर में बड़ा बवाल मचने वाला है।
#ShameOnJiya trends on twitter
यह भी पढ़ें- Bigg Boss OTT 2: एल्विश यादव के चलते टूट जाएगी मनीषा रानी और फुकरा इंसान की दोस्ती? किस बात से खफा हुए अभिषेक?
जिया शंकर की इस हरकत पर मचा बवाल
एल्विश यादव के पानी के ग्लास में जिया शंकर साबुन डालकर मिला देती हैं, जिसके बाद एल्विश आधा ग्लास पानी भी पी लेते हैं, जिसके बाद उन्हें पता चलता है कि उनके पानी में साबुन मिला हुआ है। वह इस बात पर जिया को सुनाने लगते हैं। वहीं दूसरी ओर जिया अविनाश सचदेव को अपनी इस हरकत के बारे में बताती हैं और जोर जोर से हंस रही होती है। अब दर्शक भी जिया शंकर पर भड़क गए हैं और उन्हें खरी-खोटी सुना रहे हैं।
